किरण खेर को ब्लड कैंसर, मुंबई में चल रहा है इलाज, जानिए भावुक अनुपम खेर ने क्या कहा

By विनीत कुमार | Published: April 1, 2021 02:20 PM2021-04-01T14:20:28+5:302021-04-01T16:10:39+5:30

किरण खेर का इलाज इस समय मुंबई में चल रहा है। अनुपम खेर ने मीडिया में आई खबरों के बाद खुद भी ट्वीट कर किरण खेर के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है।

Kirron Kher suffering from blood cancer Anupam kher updated on her health | किरण खेर को ब्लड कैंसर, मुंबई में चल रहा है इलाज, जानिए भावुक अनुपम खेर ने क्या कहा

किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित (फाइल फोटो)

Highlightsमल्टीपल माइलोमा से पीड़ित, पिछले साल हाथ टूटने के बाद जांच में सामने आई बीमारी अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा- हमें पूरा भरोसा किरण खेर इस परिस्थिति से और मजबूत होकर लौटेंगीचंडीगढ़ से सांसद हैं किरण खेर, चुनाव में कांग्रेस के पवन बंसल को हराया था

चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद और मशहूर अदाकारा किरण खेर मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित हैं। ये एक तरह का ब्लड कैंसर है। किरण खेल का इलाज मुंबई में चल रहा है। किरण खेल को ब्ल्ड कैंसर के बारे में पिछले ही साल दिसंबर में पता चल गया था और इसके बाद से उनका इलाज चल रहा है।

किरण खेल के फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच उनके पति और दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर किरण खेल के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है। मीडिया में खबरें आने के बाद अनुपम खेर ने गुरुवार सुबह अपनी बातें ट्विटर पर साझा की।

उन्होंने लिखा, 'ताकि इस परिस्थिति में कोई अफवाह नहीं फैले, सिकंदर और मैं सभी को ये बताना चाहता हूं कि वे मल्टीपल माइलोमा से पीड़िता हैं। उनका इलाज फिलहाल चल रहा है और हमें भरोसा है कि वो इससे और मजबूत होकर निकलेंगी। हम सौभाग्यशाली हैं कि उनका इलाज कुछ बेहतरीन डॉक्टर्स कर रहे हैं।'

हाथ टूटने के बाद किरण खेर की बीमारी आई थी सामने

68 साल की किरण खेर को ब्लड कैंसर होने की जानकारी चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद ने मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि खेर की यह बीमारी पिछले साल नवंबर में सामने आई थी।

अरुण सूद के अनुसार पिछले साल 11 नवंबर को चंडीगढ़ में किरण का बायां हाथ टूट गया था। इसके बाद जांच कराने के बाद पता चला कि उन्हें मल्टीपल माइलोमा है। बीमारी उनके बाएं हाथ से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी थी।

गौरतलब है कि किरण खेर ने 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के पवन बंसल और आम आदमी पार्टी की गुल पनाग को हराया था। इसके बाद 2019 में वे दोबारा लोक सभा पहुंची।

Web Title: Kirron Kher suffering from blood cancer Anupam kher updated on her health

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे