वायरल हो रहा है खेसारी लाल यादव का गाना 'अखियां लड़ल जबसे', यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल

By विवेक कुमार | Published: July 3, 2018 03:55 PM2018-07-03T15:55:19+5:302018-07-03T15:55:19+5:30

यूट्यूब पर इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल ने खुद गाया है।

Khesari Lal Yadav new song Ankhiya Ladal Jabse goes viral | वायरल हो रहा है खेसारी लाल यादव का गाना 'अखियां लड़ल जबसे', यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल

वायरल हो रहा है खेसारी लाल यादव का गाना 'अखियां लड़ल जबसे', यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल

नई दिल्ली, 3 जुलाई: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म 'राजा जानी' का नया गाना 'अंखियां लड़ल जबसे' रिलीज हो चुका है।  यूट्यूब पर इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल ने खुद गाया है। इसके लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं। फिल्म 'राजा जानी' में खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में हैं और उनके अपोजिट रोल में भोजपुरी एक्ट्रेस प्रीति बिस्वास हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था।

फिल्म के इस गाने के अलावा 'ऐ राजा जानी हमरा चढ़ल जवानी' और 'वीडियो कैमरा वाला' भी जल्द ही रिलीज हो सकता है। 13 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लाल बाबू पंडित ने डायरेक्टशन दिया है,जबकि इसके प्रोड्यूसर सुरेंद्र प्रसाद हैं।

फिल्म 'राजा जानी' में  देबोस्मिता, आनंद मोहन, गोपाल रॉय, संजय महानंद, नीलम और देव सिंह भी हैं। फिल्म को मनोज कुशवाहा लिखा है।

बता दें कि फिल्म 'राजा जानी' में खेसारी लाल यादव की दमदार बॉडी देखने को मिलेगी। खेसारी को इस साल के सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी अभिनेता का अवार्ड भी मिला है। उन्हें भोजपुरी सिने अवार्ड 2018 में उनकी फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।  

Web Title: Khesari Lal Yadav new song Ankhiya Ladal Jabse goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे