Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Viral: 'मउगी खेले PUBG' ने यू-ट्यूब पर मचाया धमाल, दीवाने हुए फैंस

By अमित कुमार | Published: June 11, 2020 06:59 PM2020-06-11T18:59:00+5:302020-06-11T18:59:00+5:30

फैंस के बीच अपने गानों की वजह से खेसारी लाल यादव अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अपने हर गाने में वह एक नए अंदाज के साथ नजर आते हैं।

Khesari Lal Yadav Chandani Singh Maugi Khele PUBG New Bhojpuri Song Viral | Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Viral: 'मउगी खेले PUBG' ने यू-ट्यूब पर मचाया धमाल, दीवाने हुए फैंस

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights'मउगी खेले PUBG' को संगीत शंकर सिंह का और डिजिटल व्यू विक्की यादव ने दिया है।खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।'मउगी खेले PUBG (Maugi KhelePUBG)' नामक इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

भोजपुरी (Bhojpuri) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी गानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों उनका एक और गाना तेजी से वायरल हो रहा है। 'मउगी खेले PUBG (Maugi KhelePUBG)' नामक इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस बार-बार इस गाने को देख रहे हैं।

गाने को खेसारी लाल यादव ने अपने आवाज दी है। गीत सोनू सुधाकर का है। संगीत शंकर सिंह का और डिजिटल व्यू विक्की यादव ने दिया है। वहीं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस ने हमेशा सराहा है। रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा भोजपुरी गाना 'ए बलम जी मुआ देबअ का' का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। 

भोजपुरी फिल्म 'कुली नंबर वन' के इस गाने को यूट्यूब पर भोजपुरियां दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे। 

इसके अलावा परिवार का गुजारा करने के लिए खेसारी लाल ने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे। कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया, जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले ना, सैयां आइबा की न आइबा और लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है।

Web Title: Khesari Lal Yadav Chandani Singh Maugi Khele PUBG New Bhojpuri Song Viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे