खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग 'बानी हम शादीशुदा हो...' वायरल, Youtube पर कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देखा

By अमित कुमार | Published: February 18, 2020 05:24 PM2020-02-18T17:24:14+5:302020-02-18T17:24:14+5:30

खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का गाया हुआ गाना 'बानी हम शादीशुदा हो...' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गीत के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं तो म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।

Khesari Lal Yadav and Priyanka Singh new song Bani Hum Shaadi Suda Ho trending on youtube | खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग 'बानी हम शादीशुदा हो...' वायरल, Youtube पर कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देखा

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट/यू-ट्यूब)

Highlightsयू-ट्यूब पर इन दिनों कुछ भोजपुरी होली के गीत ट्रेंड कर रहे हैं।इससे पहले खेसारी लाल का 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' नाम का गाना भी काफी वायरल हुआ था।

भोजपुरी होली सॉन्ग 'लगाके करुआ तेल अईलु' का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। होली आने से पहले ही भोजपुरी होली सॉन्ग तेजी के साथ सोशल मीडिया पर लोगों को अपना दीवाना बना रही है। यही वजह है कि यू-ट्यूब पर इन दिनों कुछ भोजपुरी होली के गीत ट्रेंड कर रहे हैं। इन गीतों में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक नया गाना भी शामिल हैं। 

खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का गाया हुआ गाना 'बानी हम शादीशुदा हो...' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाना रिलीज होने के 10 घंटे के अंदर ही 3 लाख 58 हजार लोग इसे देख चुके हैं। इस गीत के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं तो म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। फिलहाल इस गाने पर खेसारी लाल के फैंस जमकर थिरक रहे हैं और होली से पहले ही होली का आनंद ले रहे हैं। 

इससे पहले खेसारी लाल का 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' नाम का गाना भी काफी वायरल हुआ था। कुछ दिनों के अंदर ही इस गाने को 3 करोड़ 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी के अलावा इस गाने में अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी अवाज दी है। वहीं श्याम सुंदर के म्यूजिक भी गाने को निखारने का काम कर रहा है। खेसारी लाल यादव के नाम कई सुपरहिट म्यूजिक एलबम है।

खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। खेसारी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए सलमान खान ने उन्हें बिग बॉस के 13वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट बुलाया था। हालांकि, वह शो के अंदर लंबे समय तक नहीं टिक पाए और जल्द ही बाहर हो गए।

Web Title: Khesari Lal Yadav and Priyanka Singh new song Bani Hum Shaadi Suda Ho trending on youtube

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे