आपको भी पसंद आएगा खेसारी लाल यादव की आवाज में 'माई झूला झूलीं' गाना, देखकर बन जाएगा दिन

By विवेक कुमार | Published: October 9, 2018 05:02 PM2018-10-09T17:02:14+5:302018-10-09T17:06:51+5:30

चांदनी सिंह का नाम भोजपुरी फिल्मों की हिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दोनों ही स्टार्स कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं।

Khesari Lal and Chandani Singh song Maai Jhula Jhuli out | आपको भी पसंद आएगा खेसारी लाल यादव की आवाज में 'माई झूला झूलीं' गाना, देखकर बन जाएगा दिन

आपको भी पसंद आएगा खेसारी लाल यादव की आवाज में 'माई झूला झूलीं' गाना, देखकर बन जाएगा दिन

मुंबई,9 अक्टूबर: इस बार शारदीय नवरात्र 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। जो कि 18 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्रत्र मैं मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। पुराणों में मां दुर्गा को आदि शक्ति का रूप माना गया है। हर ओर माता के जयकारे लग रहे है तो ऐसे में भोजपुरी सिनेमा कैसे पीछे रह सकता है। 

हाल ही में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह ने अपने फैन्स को नवरात्र का शानदार तोहफा  दिया है। खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज में  'माई झूला झूलीं' को गाया है। जो कि फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इसे गाने को लिरिक्स पवन पांडे और संगीत शंकर सिंह ने दिया है। वहीं इस गाने में चांदनी सिंह भी हैं जो खेसारी के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

एलबम 'माई झूला झूलीं' को लेकर चांदनी सिंह कहती हैं कि इस देवी गीत के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी थी। यह एलबम आदिशक्ती फिल्म्स की तरफ से सीडी में भी जारी किया जाएगा और इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

बता दें कि चांदनी सिंह का नाम भोजपुरी फिल्मों की हिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। खेसारी और चांदनी दोनों ही भोजपुरी स्टार्स कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं।

Web Title: Khesari Lal and Chandani Singh song Maai Jhula Jhuli out

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे