KBC 11: इस कंटेस्टेंट की आपबीती सुन अमिताभ बच्चन के उड़े होश, 15 साल की उम्र में 8 लोगों ने किया था गैंगरेप

By ज्ञानेश चौहान | Published: October 18, 2019 04:22 PM2019-10-18T16:22:07+5:302019-10-18T16:42:42+5:30

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो पोस्ट किया है जिसमें सुनिता अपनी दर्द भरी दास्तां बयां कर रही हैं। इसे सुनकर महानायक अमिताभ बच्चन भी हैरान रह जाते हैं।

KBC season 11 amitabh bachchan karmveer special sunitha krishnan raped by 8 boys | KBC 11: इस कंटेस्टेंट की आपबीती सुन अमिताभ बच्चन के उड़े होश, 15 साल की उम्र में 8 लोगों ने किया था गैंगरेप

KBC 11: इस कंटेस्टेंट की इमोशनल कहानी ने अमिताभ बच्चन के उड़ाए होश, 15 साल की उम्र में 8 लोगों ने किया था रेप

कौन बनेगा करोड़पति के स्पेशल शो 'कर्मवीर' में शुक्रवार को एक ऐसी शख्सियत आने वाली है जिसकी कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान रह जाएंगे। हम जिस शख्सियत की बात कर रहे हैं उनकी कहानी सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

शुक्रवार यानि कि आज इस स्पेशल शो को आप टीवी पर देख पाएंगे। कौन बनेगा करोड़पति के जिस कंटेस्टेंट की हम बात कर रहे हैं उनका नाम सुनीता कृष्णन है। सुनीता, प्रज्ज्वला नामक एनजीओ की संस्थापक हैं। वह यौन शोषण की शिकार महिलाओं और लड़कियों के लिए काम करती हैं। साथ ही उनके पुनर्वास के लिए भी काम करती हैं।

यौन शोषण की शिकार महिलाओं के लिए सुनिता के काम करने के पीछे एक बड़ी वजह है। वजह यह है कि जब सुनिता 15 साल की थी तब उनके साथ 8 लोगों ने रेप किया था। साथ ही सुनिता पर 17 बार जानलेवा हमले भी हो चुके हैं। ये सारी बातें सुनिता खुद बताएंगी।

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो पोस्ट किया है जिसमें सुनिता अपनी दर्द भरी दास्तां बयां कर रही हैं। इसे सुनकर महानायक अमिताभ बच्चन भी हैरान रह जाते हैं। जैसे ही सुनिता बताती है कि उनके साथ 8 लोगों ने रेप किया था तो अमिताभ हैरानी के साथ तेज आवाज में कहते हैं... वॉट।

प्रोमे में यह दिखाया गया है कि सुनीता ने अब तक 22 हजार से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों को यौन तस्करी से मुक्त करवाया है। साथ ही समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी कई कार्य किए हैं।

Web Title: KBC season 11 amitabh bachchan karmveer special sunitha krishnan raped by 8 boys

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे