KBC 12: रामायण से जुड़े से इस सवाल पर महिला ने शो को क्या क्विट, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 9, 2020 12:16 PM2020-10-09T12:16:34+5:302020-10-09T12:16:34+5:30

शानदार गेम खेलते हुए सीमा ने सभी को खूब इंप्रेस किया लेकिन रामाणय से जुड़े एक सवाल पर सीमा को गेम क्विट करना पड़ा

kbc-12-contestant-quits-show-the-question-related-to-ramanaya-sita | KBC 12: रामायण से जुड़े से इस सवाल पर महिला ने शो को क्या क्विट, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब?

KBC 12: रामायण से जुड़े से इस सवाल पर महिला ने शो को क्या क्विट, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब?

Highlights एक बार फिर से केबीसी फैंस के सामने पेश कर दिया गया हैकेबीसी का 12वां सीजन शुरू हो गया है

एक बार फिर से केबीसी फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। केबीसी  का 12वां सीजन शुरू हो गया है। फैंस को हमेशा की तरह से अमिताभ बच्चन की होस्टिंग वाला ये शो काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में इस सीजन का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ। इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप थीं। उन्होंने केबीसी के 12वें सीजन में छह लाख 40 हजार रुपये जीतकर खेल बीच में ही छोड़ दिया। अब के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पटना की सीमा कुमारी बड़ी रकम जीतने की उम्मीद के साथ गेम खेलती दिखाई दीं।

सीमा ने काफी सूझबूझ के साथ समझदारी के साथ खेल खेला लेकिन रामाणय से जुड़े एक सवाल पर सीमा को गेम क्विट करना पड़ा। सीमा शो में अपने पति के साथ पहुंचीं और यहा से वो 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर गईं। जिस सवाल का सीमा जवाब नहीं दे पाई वो सवाल ये था-

वाल्मीकि रामायण के अनुसार अपहरण के समय सीता जी ने किस रंग का वस्त्र पहना हुआ था और हनुमान जी ने भी उन्हें अशोक वाटिका में उसी रंग के वस्त्र पहने हुए देखा था?

A. लाल
B. पीला
C. गुलाबी
D. नीला

इस सवाल पर सीमा अटक गईं और शो क्विट करने का फैसला किया। हालांकि इसके बाद अमिताभ बच्चन ने इस सवाल का सही जवाब बताया- पीले रंग

आपको बता दें कि केबीसी के इस सीजन में बदलाव किया गए हैं। इस बार के नए नियमों के हिसाब से इस फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रतियोगिता में 10 की बजाय आठ लोग ही शामिल होंगे। ऑडियंस पोल वाली लाइफ लाइन प्रतियोगी के लिए चालू होगी नहीं है क्योंकि स्टूडियो में लाइव ऑडियंस मौजूद नहीं रहेगी। दरअसल, दर्शकों से सीधा जुड़ने के लिए ही निर्माताओं ने 'फोन ए फ्रेंड' को हटाकर 'वीडियो ए फ्रेंड' का विकल्प चुना है।

Web Title: kbc-12-contestant-quits-show-the-question-related-to-ramanaya-sita

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे