'सूर्यवंशी' में एक बार फिर चलेगा अक्षय और कैटरीना के रोमांस का जादू, पोस्टर की हो चुकी है शूटिंग
By मेघना वर्मा | Published: April 21, 2019 12:02 PM2019-04-21T12:02:19+5:302019-04-21T12:02:19+5:30
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और सलमान खान की ईंशा-अल्लाह दोनों एक साथ साल 2020 के ईद पर रिलीज हो सकती है। ईशा-अल्लाह फिल्म में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट को कास्ट किया गया है।
अक्षय कुमार जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई देंगे। आपने सिंबा फिल्म देखी होगी तो आपको इस फिल्म के बारे में जानकारी जरूर होगी। सिंबा फिल्म के अंत में सूर्यवंशी फिल्म की एक झलक देखने को मिलती है। जिसमें अक्षय कुमार पुलिस के रोल में दिखाई देते हैं। वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस की बात करें तो खबर है कि कैटरीना कैफ इसमें नजर आ सकती हैं।
डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के लिए बहुत दिनों से एक्ट्रेस के चहरे की तलाश थी। जिसे फाइनली ढूंढ लिया गया है। इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को साइन किया गया है। वहीं इस खबर पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। मगर खबर की मानें तो कैटरीना ने पहले पोस्टर के लिए शूट भी कर लिया है।
खबर है कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और सलमान खान की ईंशा-अल्लाह दोनों एक साथ साल 2020 के ईद पर रिलीज हो सकती है। ईशा-अल्लाह फिल्म में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट को कास्ट किया गया है। जिसपर भी काफी बज्ज फैला हुआ था। वहीं अक्षय और कैटरीना ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसमें नमस्ते लंदन से लेकर वेलकम मूवी के नाम शामिल हैं। अब देखना होगा कि फिल्म में उनकी केमेस्ट्री लोगों पर वापिस जादू चला पाती है या नहीं।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का नाम या इसके टाइटल को लेकर भी लोगों में काफी कौतुहल मची हुई थी। अक्षय कुमार ने हाल ही में इस फिल्म के नाम को लेकर अपना बयान दिया है। फिल्म के अंग्रेजी नाम को रोहित शेट्टी ने इस फिल्म की सफलता के लिए छोटा सा बदलाव किया है।
सिने ब्लिट्ज की खबर की मानें तो डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी इस फिल्म का नाम सूर्यवंशी रखना चाहते थे। जबकि इस टाइटल के ऊपर पहले से ही विजय गलानी के राइट्स हैं। साल 1992 में आयी फिल्म सूर्यवंशी फिल्म की बात की जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान और अमृता सिंह मुख्य किरदार में थे। वहीं विजय गलानी ने फिल्म के राइट्स को रोहित शेट्टी को देने से मना कर दिया था। लेकिन बोनी कपूर के निवेदन पर उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।
वहीं रोहित शेट्टी ज्योतिष भाविक संघवी को काफी मानते हैं। उन्हीं के कहने पर डायरेक्टर ने अपनी फिल्म के अंग्रेजी नाम में डबल ओ लगा दिया है। अब फिल्म का नाम Sooryavanshi कर दिया गया। इस बारे में भाविक ने बताया कि रोहित शेट्टी ने मुझसे फिल्म के नाम के बारे में सलाह ली थी। फिल्म के फायदे के लिए इसके टाइटल में बदलाव किए गए हैं।