फैंस का इंतजार खत्म, स्क्रीन पर पहली बार दिखेगी रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की जोड़ी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: June 8, 2020 10:07 AM2020-06-08T10:07:58+5:302020-06-08T10:07:58+5:30

रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ के फैंस के लिए खुशखबरी है। ये दोनों ही स्टार्स पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं।

Katrina Kaif and Ranveer Singh all set to work together joya akhtar movie | फैंस का इंतजार खत्म, स्क्रीन पर पहली बार दिखेगी रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की जोड़ी

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlights'दिल धड़कने दो' और 'गली ब्वॉय' के बाद जोया की रणवीर के साथ यह तीसरी फिल्म होगी।लॉकडाउन से पहले ही इस फिल्म को लेकर दोनों के बीच बातचीत हो चुकी थी और शूटिंग की तारीखें तय की जा रही थीं।

कैटरीना कैफ और रणवीर सिंह की जोड़ी पहली बार एक फिल्म में नजर आने वाली है। जोया अख्तर की इस फिल्म के लिए रणवीर ने हामी भी भर दी है। कैटरीना भी तैयार हो गई हैं और फिल्म साइन करने से पहले सभी डील पर चर्चा कर ली गई है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होगी। इसमें रणवीर और कैटरीना का किरदार काफी इंटरेस्टिंग होगा। दोनों के बीच रोमांस भी दिखाया जाएगा। 

'दिल धड़कने दो' और 'गली ब्वॉय' के बाद जोया की रणवीर के साथ यह तीसरी फिल्म होगी। लॉकडाउन से पहले ही इस फिल्म को लेकर दोनों के बीच बातचीत हो चुकी थी और शूटिंग की तारीखें तय की जा रही थीं। लॉकडाउन खुलने के बाद रणवीर पहले तो अपनी अधूरी फिल्में पूरी करेंगे। इसके बाद जोया की फिल्म की शूटिंग करेंगे।

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बॉलीवुड के ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्में पेश की हैं। वहीं बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स की बात होने पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह का नाम जरूर आता है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस से अक्सर ढेर सारा प्यार मिलता रहा है। ये दोनों भी अक्सर लोगों के सामने एक-दूसरे पर अपना प्यार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 

देश में लगे लॉकडाउन के कारण इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे के साथ बहुत सारा टाइम स्पेंड कर पा रहे हैं। एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। फैंस के लिए यह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

Web Title: Katrina Kaif and Ranveer Singh all set to work together joya akhtar movie

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे