कभी इस एक्टर पर जान छिड़कती थीं करीना कपूर खान, 8 बार देखी है उनकी ये फिल्म

By मेघना वर्मा | Published: August 29, 2019 12:22 PM2019-08-29T12:22:02+5:302019-08-29T12:22:02+5:30

करीना कपूर खान इन दिनों अपने शो में बिजी हैं। वहीं आखिरी महीने वो पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ लंदन में छु्ट्टियां बिताने गई थीं।

kareena kapoors told her candid crush on this bollywood actor | कभी इस एक्टर पर जान छिड़कती थीं करीना कपूर खान, 8 बार देखी है उनकी ये फिल्म

कभी इस एक्टर पर जान छिड़कती थीं करीना कपूर खान, 8 बार देखी है उनकी ये फिल्म

Highlightsकरीना कपूर खान इन दिनों 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज दिख रही हैं।करीना कपूर खान फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में भी दिखाई देंगी।

'मैं अपनी फेवरेट हूं...' करीना कपूर का ये डायलॉग आज हर लड़की की जुबान पर होता है। करीना कपूर आज जिस मुकाम पर है अपनी मेहनत और डेडिकेशन की वजह से हैं। करीना कपूर के आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करोड़ों फैंस हैं। मगर एक समय ऐसा भी था जब करीना कपूर बॉलीवुड के एक एक्टर पर अपनी जान छिड़कती थीं। 

बतौर जज के तौर पर डांस इंडिया डांस में दिखाई देने वाली करीना कपूर खान अपने फैशन सेंस और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी जानी जाती हैं। शो पर एंकर करण वाही और उनके बीच अक्सर ही हंसाने वाले माहौल होता है। डीआईडी के सीजन सात में इस बार करण वाही ने करीना से वो सवाल पूछा जिसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस खुद शर्मा गयीं।

करण वाही ने बेबो से पूछा कि उनका पहला क्रश कौन था। बेबो ने थोड़ा शर्माते हुए जवाब दिया राहुल रॉय। आशिकी फिल्म से लोगों का दिल जीतने वाले बिग बॉस पहले सीजन के विनर राहुल रॉय पर करीना कपूर खान कभी मरा करती थीं।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो करीना कपूर ने उन दिनों राहुल रॉय की फिल्म आशिकी आठ बार देखी थी। 

करीना कपूर खान इन दिनों अपने शो में बिजी हैं। वहीं आखिरी महीने वो पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ लंदन में छु्ट्टियां बिताने गई थीं। वहीं करीना कुछ दिनों पहले फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग में भी बिजी थी। वहीं सैफ अली खान अपनी ही प्रोडक्शन जवानी जानेमन की शूटिंग में बिजी हैं। 

Web Title: kareena kapoors told her candid crush on this bollywood actor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे