लाइव न्यूज़ :

पति सैफ अली खान को करीना कपूर ने शानदार तरीके से दी जन्मदिन की बधाई, वीडियो वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 16, 2020 14:00 IST

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आज 50 साल के पूरे हो गए हैं। ऐसे में इस खास मौके पर करीना कपूर ने उन्हें शानदार तरीके से जन्मदिन की बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देआज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं सैफ अली खानकरीना कपूर ने खास अंदाज में मनाया पति सैफ का बर्थडे

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। 16 अगस्त 1970 को मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के घर पैदा हुए सैफ आज एक सफल अभिनेता हैं। सैफ अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। ऐसे में एक बार फिर एक्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

दरअसल, करीना कपूर खान ने आज बेहद शानदार तरीके से अपने पति सैफ अली खान को जन्मदिन की बधाई दी। यही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर दो वीडियो भी पोस्ट कीं। ऐसे में अब फैंस बेबो के इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। यही नहीं, ये वीडियो जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें से एक वीडियो में सैफ और करीना एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

वहीं, फैंस लगातार सैफ को बर्थडे विश कर रहे हैं। इसके साथ ही करीना ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे जीवन के स्पार्कल को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।' बता दें, करीना कपूर खान और सैफ अली खान फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। फैंस को ये जोड़ी बेहद पसंद है। यही कारण है कि इस स्टार कपल की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। अब दोनों के एक बेटा है जिसके नाम तैमूर अली है। यही नहीं, दोनों जल्द ही दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं।

टॅग्स :सैफ अली खानकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीDaayra: करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान, साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग साझा करेंगी स्क्रीन; जानें फिल्म के बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस