सोशल मीडिया पर ट्रोलर ने कहा- 'तैमूर भूखा मर रहा है क्या', करीना ने अपने स्टाइल में यूं लगाई लताड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 18, 2019 02:28 PM2019-03-18T14:28:53+5:302019-03-18T14:28:53+5:30

हाल ही में तैमूर की मां करीना कपूर खान चैट शो 'द पिंच बाय अरबाज खान' में पहुंचीं।

kareena kapoor slams troller son taimur ali khan | सोशल मीडिया पर ट्रोलर ने कहा- 'तैमूर भूखा मर रहा है क्या', करीना ने अपने स्टाइल में यूं लगाई लताड़

सोशल मीडिया पर ट्रोलर ने कहा- 'तैमूर भूखा मर रहा है क्या', करीना ने अपने स्टाइल में यूं लगाई लताड़

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वह बॉलीवुड सेलेब किड्स में सबसे फेमस हैं। ऐसे में हाल ही में तैमूर की मां करीना कपूर खान चैट शो 'द पिंच बाय अरबाज खान' में पहुंचीं। 

इस शो में अरबाज खान करीना ने कई सवाल पूछे जिनका एक्ट्रेस ने वेबाकी से जवाब दिया। इसी दौरान अरबाज ने एक्ट्रेस से तैमूर से जुड़े कमेट्स पढ़ते हुए एक ट्रोलर का कमेंट पढ़ डाला। ये कमेंट था 'तैमूर भूखा मर रहा है क्या' इतना सुनते ही करीना कपूर पहले मुस्करायी और फिर एक्ट्रेस ने जवाब देते हए कहा कि वो बेचारा भूखा नहीं मर रहा है, बल्कि वो कुछ ज्यादा ही खा रहा है आजकल मोटा लग रहा है।


 उनका ये जवाब हर किसी का मुंह बंद करवाने  वाला था। करीना ने मजे में ही लेकिन लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया। तैमूर को लेकर कई और कमेंट सुनकर एक्ट्रेस ने यहां मजे भी किए।  करीना ने यहां बात करते हुए बेटे तैमूर के रोजाना क्लिक होती तस्वीरों पर भी चिंता भी जताई।

अरबाज ने एक अन्य सवाल में पूछा कि यूजर ने एक्ट्रेस के बेटे को लेकर कहा कि तुम्हें नहीं लगता तैमूर का हेयर कट कराना चाहिए। इस पर करीना बोलीं, 'मैंने हेयरकट करवाए हैं'।

करीना इस दौरान सरप्राइज थीं कि  कैसे लोग उनके 2 साल के बेटे तैमूर की जिंदगी में इतनी रुचि ले सकते हैं।इन दिनों तैमूर का नया हेयरकट काफी वायरल हो रहा है।

Web Title: kareena kapoor slams troller son taimur ali khan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे