करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तैमूर अली खान की पहली तस्वीर, देख आप भी कहेंगे 'So Cute'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 7, 2020 03:25 PM2020-03-07T15:25:43+5:302020-03-07T15:25:43+5:30

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने लाडले बेटे तैमूर की बेहद ही क्यूट फोटो शेयर की है। इस क्यूट फोटो को देख आपके चेहरे पर स्माइल आ जाएगी। कंधे पर सर रखे तैमूर बहुत ज्यादा ही क्यूट लग रहे हैं।

kareena kapoor share taimur ali khan cute photo on her personal Instagram account | करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तैमूर अली खान की पहली तस्वीर, देख आप भी कहेंगे 'So Cute'

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तैमूर अली खान की पहली क्यूट फोटो (Photo-Instagram)

Highlightsकरीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने लाडले बेटे तैमूर की बेहद ही क्यूट फोटो शेयर की है।इस क्यूट फोटो में तैमूर बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर ऑफिशयली तरीके से आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी फोटो शेयर की थी। जिसके बाद करीना ने अपने लाडले तैमूर की फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने बहुत ही शानदार कैप्शन लगाया है. फोटो में आप देख सकते हैं कि तैमूर करीना के कंधे पर बड़े की क्यूट तरीके से फेस बनाए हुए हैं। 

फोटो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। कुछ देर पहले ही शेयर की गई इस तस्वीर पर कई हजार लाइक्स आ चुके हैं। तैमूर तो पहले से ही सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं। लेकिन ऑफिशयली तरीके से अब तैमूर भी आ चुके हैं या यू कहें कि डेब्यू कर रहे हैं। इसका मतलब अब तैमूर के लेटेस्ट फोटो वीडियो, करीना के इंस्टाग्राम पर देखने को मिल सकते हैं। 

करीना कपूर महज कुछ ही दिन पहले इंस्टाग्राम पर आईं हैं। लेकिन मिलियन से ज्यादा उनके फॉलोअर्स हो चुके हैं। भले ही बेबो सोशल मीडिया पर नहीं थी लेकिन लेटेस्ट फोटो वीडियो वायरल होते रहते थे। लेकिन जब से करीना कपूर ऑफिशयली तरीके से आईं हैं फैन्स काफी खुश हैं. लेकिन ये सोचने वाली बात है कि सोशल मीडिया के जमाने में बेबो सोशल मीडिया यूजर नहीं थी।

वहीं बात करें करीना कपूर की फिल्मों की तो जल्द ही वह इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी। 

Web Title: kareena kapoor share taimur ali khan cute photo on her personal Instagram account

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे