VIDEO: करीना कपूर से जा टकराई महिला फैन, बेबो ने कैमरे के सामने ही लगा दी तगड़ी डांट
By अमित कुमार | Published: March 11, 2020 05:27 PM2020-03-11T17:27:28+5:302020-03-11T17:27:28+5:30
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस करीना कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही कुछ फैंस ने तो करीना कपूर को घमंडी का टैग भी दे दिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में करीना इरफ़ान खान के साथ दिखाई देंगी। इससे पहले अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आईं थी। यह फिल्म ब्लाकबस्टर साबित रही थी। इरफान बीमारी की वजह से प्रमोशन से दूर हैं, ऐसे में करीना कपूर और राधिका मदान फिल्म को प्रमोट कर रही हैं।
इस बीच करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि होली खेलकर वापस आ रही करीना कपूर से कुछ महिला फैंस तस्वीर खींचवाने को कहती हैं जिस पर बेबो को गुस्सा आ जाता है। महिला फैन करीना कपूर का पीछा करती हैं और इस दौरान वह करीना से जा टकराती है। जिसके बाद करीना कैमरे के आगे ही उन्हें डांट लगा देती हैं।
फिल्मी कलाकारों को लेकर इस तरह का क्रेज हमारे देश में हमेशा से ही रहा है। कई बार स्टार्स अपने फैंस का सम्मान करते नजर आ चुके हैं। लेकिन कभी-कभी उनके खराब मूड का सामना भी फैंस को करना पड़ जाता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस करीना कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही कुछ फैंस ने तो करीना कपूर को घमंडी का टैग भी दे दिया।