एक बार फिर से धमाल मचाने आ रहे हैं अर्जुन और करीना कपूर, इस हिट फिल्म के सिक्वल में आएंगे नजर
By विवेक कुमार | Published: August 9, 2018 03:33 PM2018-08-09T15:33:24+5:302018-08-09T15:47:32+5:30
इससे पहले अर्जुन और करीना फिल्म 'की एंड का' में नजर आ चुके हैं। फिल्म को आर.बाल्की ने डायरेक्ट किया था।
मुंबई, 9 अगस्त: मर्डर, जग्गा जासूस और बर्फी जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके अनुराग बसु एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' को लेकर आने वाले हैं। जल्द ही इस फिल्म का सिक्वल बनने वाला है। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर भी नजर आने वाले हैं।
बता दें कि छह अलग-अलग जिंदगियों पर आधारित इस फिल्म के म्यूजिक को भी काफी पसंद किया गया था। 'लाइफ इन ए मेट्रो' में शरमन जोशी, कंगना रानौत, इरफान खान, कोंकणा सेन, शिल्पा शेट्टी, साइनी अहूजा व केके मेनन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। वहीं इस बार फिल्म में करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की जोड़ी नजर आएगी।
इससे पहले अर्जुन और करीना फिल्म 'की एंड का' में नजर आ चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी। इस फिल्म के अलावा करीना जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी रणवीर सिंह, करीना कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।
वहीं अर्जुन कपूर के पास एक के बाद एक करके कई बड़ी फ़िल्में हैं। वह फिल्म 'पानीपत', नमस्ते इंग्लैंड, और संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले हैं।
Entertainment News in Hindi की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।