तैमूर बनने वाले हैं बड़े भाई, बेबी बंप के लुक की करीना कपूर की फोटो हुई वायरल!
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 27, 2019 12:59 PM2019-02-27T12:59:21+5:302019-02-27T12:59:21+5:30
करीना बेबी बंप के साथ नजर आईं जिसे देखकर सभी चौंक गए, लेकिन बता दें कि ये करीना का रियल बेबी बंप नहीं है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसमें वह वेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। फोटो देखकर साफ हो रहा है कि वह मां बनने वाली है। लेकिन ऐसा नहीं है।
दरअसल, इस दौरान करीना बेबी बंप के साथ नजर आईं जिसे देखकर सभी चौंक गए, लेकिन बता दें कि ये करीना का रियल बेबी बंप नहीं है। करीना का ये अवतार फिल्म के लिए है जिसकी शूटिंग वो फिलहाल कर रही हैं।
करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही 'गुड न्यूज' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इस फिल्म के लिए वह बेबी बंप के लुक में हाल ही में देखी गई हैं जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
फैन्स अक्षय और करीना की जोड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गुड न्यूज' फिल्म की कहानी सरोगेसी पर आधारित होगी। वैसे फोटो सामने आने के बाद फैंस कहने लगे हैं कि तैमूर बड़े भाई बनने वाले हैं। वहीं, तैमूर अभी केवल 2 साल के हैं।