लाइव न्यूज़ :

करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, संजय कपूर की पत्नी महीप और सलमान खान की भाभी सीमा कोविड पॉजिटिव, करीना ने इंस्टाग्राम पर बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2021 22:18 IST

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अबतक देश में 133.79 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। सोमवार को शाम सात बजे तक 60 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। करीना ने खुद के संक्रमित होने के बारे में इंस्टाग्राम पर बताया।

मुंबईः भारत में कोविड केस के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में सार्स-सीओवी-2 के नए स्वरूप ओमीक्रोन से दो और लोग सोमवार को संक्रमित पाए गए। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि एक नया मामला लातूर और एक अन्य मामला पुणे में पाया गया है।

इसी के साथ राज्य में ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। कोविड-19 सार्स-सीओवी-2 वायरस के कारण होता है। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इससे पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में सूत्रों ने कहा कि वह और उनकी अभिनेत्री-सहेली अमृता अरोड़ा वायरस की चपेट में आ गई हैं।

संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर और सोहेल खान की पत्नी और सलमान खान की भाभी सीमा खान की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। करीना ने खुद के संक्रमित होने के बारे में इंस्टाग्राम पर बताया। उन्होंने कहा कि वह ‘जल्द ही स्वस्थ होने’ की उम्मीद कर रही हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं कोविड की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने सभी चिकित्सीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को तुरंत अलग-थलग कर लिया। मुझसे संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति से मैं जांच कराने का आग्रह करती हूं।” अभिनेत्री ने कहा कि उनका परिवार और स्टाफ सभी ने टीके की दोनों खुराक ली हुई है और “फिलहाल उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।” साथ ही कहा, “शुक्र है कि, मैं ठीक महसूस कर रही हूं और जल्द सामान्य होने की उम्मीद कर रही हूं।”

बीएमसी सूत्रों के अनुसार खान और अरोड़ा की शनिवार को जांच की गई। उन्होंने बताया, “ कल, इसकी पुष्टि हुई कि वे दोनों संक्रमित हैं...दोनों घरों में पृथक-वास में हैं।” सूत्रों ने यह भी कहा कि लोगों को बीमारी के प्रसार से बचने के लिए कोविड संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग दोनों अभिनेत्रियों के संपर्क में आए थे, उनका पता लगा लिया गया है और कहा कि उनकी जांच कराई गई है। उनकी जांचों के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि महानगरपालिका उन खबरों की जांच करेगी कि क्या दोनों अभिनेत्रियों ने कुछ पार्टियों में शामिल होने के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529करीना कपूरसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस