'रामायण' में चल रहे भयंकर युद्ध के बीच 'लक्ष्मण' के पीछे डांस करता हुआ नजर आया यह सैनिक, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Published: May 15, 2020 03:26 PM2020-05-15T15:26:39+5:302020-05-15T15:37:32+5:30

रामानंद सागर की रामायण से कलाकारों को एक अलग पहचान मिली। इस धारावाहिक में काम करने वाले हर कलाकार ने इस शो को बनाने में कड़ी मेहनत की थी।

karanvir bohra finds person dancing during ramayan war share video on instagram | 'रामायण' में चल रहे भयंकर युद्ध के बीच 'लक्ष्मण' के पीछे डांस करता हुआ नजर आया यह सैनिक, वीडियो वायरल

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsइस वीडिये में एडिट करके गरबा सॉन्ग को डाला गया है, जिससे यह सीन और मजेदार दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

रामानंद सागर की रामायण की लोकप्रियता को देखते हुए दूरदर्शन के बाद इसे स्टार प्लस पर प्रसारित किया जा रहा है। लॉकडाउन में रामायण को काफी पसंद किया गया। यही वजह है कि दर्शकों की डिमांड पर इसे दोबारा टेलिकास्ट किया जा रहा है। रामायण शो में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को एक वक्त पर लोग भगवान ही समझने लगे थे।

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी शो के फिर से प्रसारण से खुश हैं। वह हर एपिसोड के बाद उस एपिसोड से जुड़ी यादें फैंस से शेयर करते हैं। रामायण का एक सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस सीन को करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल, इस वीडियो में रामायण में चल रहे भयंकर युद्ध के बीच लक्ष्मण के पीछे एक सैनिक डांस करता हुआ दिखाई पड़ रहा है। 

करणवीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मुझे ये पोस्ट करना पड़ा। हम सोचते थे कि उन्होंने क्या ऐतिहासिक वॉर सीन क्रिएट किया है बिल्कुल गेम ऑफ थ्रोन्स की तरह।' बता दें कि इस वीडिये में एडिट करके गरबा सॉन्ग को डाला गया है, जिससे यह सीन और मजेदार दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। 

Web Title: karanvir bohra finds person dancing during ramayan war share video on instagram

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे