Bigg Boss 12: फाइनल से बाहर हुए करणवीर, फैंस को लगा झटका
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 30, 2018 09:58 PM2018-12-30T21:58:28+5:302018-12-30T21:58:28+5:30
करणवीर जो शुरू से शो में अपने दम पर रहे और फाइनल तक पहुंचे वह घर से टॉप 2 से बाहर हो गए हैं।
बिग बॉस का 30 दिसंबर को फाइनल हुआ है। ऐसे में फाइनल में पहुंचे थे। करणवीर जो शुरू से शो में अपने दम पर रहे और फाइनल तक पहुंचे वह घर से टॉप 2 से बाहर हो गए हैं। ऐसे में फैंस के लिए बड़ा झटका रहा कि करण घर से बाहर हो गए हैं।
सबसे कम वोट के आधार पर वह शो से बाहर हुए हैं। फैंस के लिए यह बड़ा झटका कहा जा सकता है। खुद करण को भी भरोसा नहीं हुआ कि वह ऐसे बाहर हो जाएगे। करण एक अकेले ऐसे प्रतियोगी थे जिनका कोई भी घऱ में बहुत अच्छा दोस्त नहीं बन पाया और वह अकेले खुद के लिए लड़ते रहे।
Woah! @KVBohra ke liye khula #BiggBoss12 ka darwaaza aur unka safar hua yahin poora. Did you like his game? #BB12#BiggBoss12Finalepic.twitter.com/YmtM7v6rFj
— COLORS (@ColorsTV) December 30, 2018
करणवीर बिग बॉस हाउस के तीसरे सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट हैं। वह छोटे पर्दे के सबसे पुराने चेहरा हैं। उन्होंने कसौटी जिंदगी की सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल में काम किया हुआ है।
महानता दिखाने के चक्कर में केवी ने शो में अपनी नैय्या डुबाई। हालांकि नागिन फेम एक्टर के फैंस को उनके गेम से कोई फर्क नहीं पड़ा। टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर रोमांटिक हीरो रहे केवी का स्टारडम दीपिका, श्रीसंत के कम नहीं है। ऐसा भी संभव है कि बड़ा उलटफेर हो जाए और केवी विनर बन जाए।