लाइव न्यूज़ :

First Look:‘कलंक’ की दुनिया में खोने के लिए हो जाइये तैयार, करण जौहर ने पेश की पहली झलक, आज आ सकता है ट्रेलर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 7, 2019 08:35 IST

आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर फिल्म कलंक की पहली झलक फैंस को देखने को मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकलंक का फर्स्ट लुक फैंस के लिए रिलीज कर दिया गया हैअब फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है

 बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म कलंक का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर फिल्म कलंक की पहली झलक फैंस को देखने को मिल गई है।  वहीं कहा जा  रहा है कि फिल्म का ट्रेलर भी आज फैंस से रुबरु हो सकता है। हांलाकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं है।

पहला लुक रिलीज 

 हाल ही में करण ने कलंक की पहली झलक शेयर की। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी पहली झलक दिखाई। इसके साथ उन्होंने लिखा कि 'एक फिल्म जो मेरे दिल और दिमाग में 15 साल पहले पैदा हुई थी, एक ऐसी फिल्म जिस पर मैं पूरी तरह से विश्वास करता हूं, मेरे पिता ने जाने से पहले जिस पर काम किया था वो अंतिम फिल्म, इस फिल्म को देखना उनका सपना था, मैं उनके सपने को पूरा नहीं कर सका, जिससे मेरी आत्मा टूट गई थी, लेकिन आज उसकी इच्छा को सेल्युलाइड के साथ एक रिश्ता मिला है, अशांत रिश्तों और प्रेम की कहानी को एक आवाज मिल गई, यह फिल्म अभिषेक वर्मन ने गढ़ी और विजुअलाइज की है और वह फिल्म कलंक है। 40 के दशक को दिखाती इस फिल्म का दिल यहीं है, कल ये सफर शुरू होगा। मैं खुश हूं, इस बारे में एक्साटिड और भावुक हूं। मुझे उम्मीद है कि आप न मरने वाले इस प्यार के रास्ते पर हमारे साथ शामिल होंगे। #KALANK'।

कैसा है पहला लुक

फोटो  में एक शख्स और एक लड़की शिकारे पर सवार नजर आ रहे हैं. लड़की ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ है और खूबसूरत चुन्नी ओढ़ रखी है वहीं शिकारा चला रहे शख्स ने पगड़ी बांधी हुई है. खूबसूरत हरे रंग के पानी में कमल के फूल खिले हुए हैं और यह नजारा बहुत ही शानदार लग रहा है।

लोगो हुआ रिलीज

पहले लुक के साथ ही फिल्म का लोगो भी फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। इसको अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

कंलक में आलिया भट्ट और वरुण धवन के अलावा माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और कुनाल खेमू नजर आएंगे। इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है।

टॅग्स :वरुण धवनआलिया भट्टकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस