लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट की बेटी के जन्म पर करण जौहर ने खुद को बताया 'नाना', फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

By रुस्तम राणा | Updated: November 6, 2022 20:02 IST

जौहर ने आलिया भट्ट और रणबीर की वेडिंग फोटो को शेयर किया। इस फोटो में जौहर आलिया-रणबीर के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा, मेरा दिल प्यार से भरा हुआ है....

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी को इजहार किया है और खुद को 'प्राउड नाना' बतायाकरण जौहर ने आलिया भट्ट और रणबीर की वेडिंग फोटो को शेयर किया

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पैरेंट्स बनने पर फिल्म निर्माता करण जौहर बेहद खुश हैं। खुश हो भी क्यों न। खुश होने की उनके पास वजह भी है। दरअसल करण जौहरआलिया भट्ट को अपनी गॉडचाल्ड मानते हैं। इसलिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी को इजहार किया है और खुद को 'प्राउड नाना' बताया है। 

रणबीर कपूर और आलिया के रविवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के कुछ घंटों बाद उन्होंने अपनी खुशी साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। जौहर ने आलिया भट्ट और रणबीर की वेडिंग फोटो को शेयर किया। इस फोटो में जौहर आलिया-रणबीर के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा, "मेरा दिल प्यार से भरा हुआ है.... दुनिया में आपका स्वागत है बच्ची… आपके लिए बहुत प्यार है….. आई लव यू आलिया भट्ट और आरके !! सबसे बढ़कर हमेशा हमेशा के लिए!!!! यह मुझे प्राउड नाना बनाती है !!!!" 

एक प्रशंसक ने पोस्ट पर टिप्पणी की, "स्टूडेंट ऑफ द ईयर 12 की हीरोइन मिल गई।" एक अन्य ने कहा, "स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2044 की कास्टिंग सॉर्ट की गई।" एक और ने लिखा, 'बधाई हो करण आपके पास स्टूडेंट ऑफ द ईयर 27 के लिए नई हीरोइन है। गौरतलब है कि करण ने आलिया भट्ट को 2012 की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लॉन्च किया था।

एक शख्स ने ये भी पूछा, ''बच्चे को कब कास्ट करोगे.'' एक अन्य ने कहा, "हाय नाना जो...नाना की परी आ गई है (दादाजी की राजकुमारी आ गई है)।" एक और टिप्पणी पढ़ी: "सबसे खुश व्यक्ति करण है।"

टॅग्स :करण जौहरआलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?