जानिए कौन हैं करण बुलानी, आज शादी के बंधन में बंधेगी अनिल कपूर की लाडली रिया कपूर

By वैशाली कुमारी | Published: August 14, 2021 06:24 PM2021-08-14T18:24:55+5:302021-08-14T18:24:55+5:30

14 अगस्त को रिया कपूर अपने प्रेमी करण बुलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। समारोह का आयोजन कपूर के जुहू बंगले में आयोजित किया जाएगा।

Karan Boolani whom Anil Kapoor's daughter Rhea Kapoor will tie the knot today | जानिए कौन हैं करण बुलानी, आज शादी के बंधन में बंधेगी अनिल कपूर की लाडली रिया कपूर

शनिवार, 14 अगस्त को रिया कपूर अपने प्रेमी करण बुलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

Highlightsकरण की फीचर-लेंथ डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'दैट हीलिंग फीलिंग' ने उन्हें एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता के रूप में प्रसिद्धि दिलाई करण बुलानी एक फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने अबतक 500 से अधिक विज्ञापनों का निर्माण किया है13 साल रिश्ते में रहने के बाद आखिरकार दोनों आज 14 अगस्त को हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं

आज कपूर फैमिली में एक बार फिर से शहनाई बजेगी। बतादें कि अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर की बहन निर्माता रिया कपूर आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

शनिवार, 14 अगस्त को रिया कपूर अपने प्रेमी करण बुलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।  समारोह का आयोजन कपूर के जुहू बंगले में आयोजित किया जाएगा जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। वहीं सोनम कपूर भी अपनी बहन के इस महत्वपूर्ण दिन पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में लगभग एक साल बिताने के बाद लौट रही हैं।

रिया और करण लगभग 13 साल से रिलेशनशिप में थे जिसके बाद अब दोनों एक दूसरे के होने वाले है। ऐसा नहीं है कि रिया कपूर के घरवालों को इसकी भनक नहीं थी। रिया ने शुरुआत में ही अपने घर वालों को अपने और करण के रिश्ते के बारे में बताया था। 13 साल रिश्ते में रहने के बाद आखिरकार दोनों आज 14 अगस्त को हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं।

ऐसे में ये जानना दिलचस्प हो जाता है कि आखिर ये करण बुलानी कौन हैं जिनके साथ रिया सात फेरे लेने जा रही हैं। करण बुलानी एक फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने अबतक 500 से अधिक विज्ञापनों का निर्माण किया है। उन्होंने रिया कपूर  द्वारा निर्मित और  करण जौहर के प्रोडक्शन मे बनी वेक अप सिड जैसी फिल्मों में भी सहायता की है।

इसके अलावा करण ने बतौर  निर्देशक अनिल कपूर के साथ  24 सीरीज के लिए भी काम किया है। करण की फीचर-लेंथ डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'दैट हीलिंग फीलिंग' ने उन्हें एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता के रूप में प्रसिद्धि दिलाई और इनको सुर्खियों में ला दिया।

करण ने 500 से अधिक विज्ञापनों का सफलता पूर्वक निर्देशन किया है। बतादें कि 'दैट हीलिंग फीलिंग' की सफलता के बाद वे इंडियन डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के कार्यकारी बोर्ड में सबसे कम उम्र के सदस्य बन गए है।

Web Title: Karan Boolani whom Anil Kapoor's daughter Rhea Kapoor will tie the knot today

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे