रणबीर कपूर के घर जल्द बजने वाली है शहनाई, जानिए कौन कर रहा है शादी?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 17, 2020 11:37 AM2020-10-17T11:37:23+5:302020-10-17T11:37:52+5:30

स्पॉर्टबॉय की खबर के अनुसार कपूर और जैन परिवार के लाडले आदर जैन शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आदर और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) संग शादी करने की खबरें अब चर्चा में है।

Kapoor-Jain Family Will Soon Celebrate Adar Jain And Tara Sutaria's Wedding | रणबीर कपूर के घर जल्द बजने वाली है शहनाई, जानिए कौन कर रहा है शादी?

रणबीर कपूर के घर जल्द बजने वाली है शहनाई, जानिए कौन कर रहा है शादी?

Highlights रणबीर कपूर की नहीं बल्कि उनके भाई आदर जैन शादी करने वाले हैं। आदर और तारा सुतारिया काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। खबरें आईं थीं कि 2020 के लास्ट में ही दोनों की शादी होने वाली है, लेकिन अब रणबीर कपूर के घर शादी होने वाली है। रणबीर कपूर की नहीं बल्कि उनके भाई आदर जैन शादी करने वाले हैं। 

स्पॉर्टबॉय की खबर के अनुसार कपूर और जैन परिवार के लाडले आदर जैन शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आदर और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) संग शादी करने की खबरें अब चर्चा में है।खबर के मुताबिक आदर जैन जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

आपको बता दें कि आदर और तारा सुतारिया काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी खुलकर सबके सामने नहीं लाया है, लेकिन अब दोनों के शादी की खबरें सामने आ रही है।वैसे भी आदर के हर एक फैमिली फंक्शन में भी तारा नजर आती रहती हैं।

 आदर अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया से शादी करने के लिए तैयार हैं। अब दोनों  अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं और जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाना चाहते हैंय़आदर के बड़े भाई अरमान ने इस साल फरवरी महीने में ही शादी कर ली थी। ऐसे में आदर की शादी की चर्चे जोरों पर हैं.

कौन है आदर जैन

आपको बता दे कि आदर जैन रणबीर कपूर के बुआ के बेटे हैं। ऋषि कपूर की असली बहन रीमा जैन के वो दूसरे नंबर के बेटे हैं। उनके बड़े भाई का नाम अरमान है।  उन्होंने फिल्म कैदी बैंड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Web Title: Kapoor-Jain Family Will Soon Celebrate Adar Jain And Tara Sutaria's Wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे