कंगना ने ऋतिक-सलमान को छोड़ा पीछे, पंगा का ट्रेलर बना नंबर 1
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 25, 2019 06:59 PM2019-12-25T18:59:16+5:302019-12-25T18:59:16+5:30
कंगना रनौत ने एक और मुकाम अपने नाम कर लिया है। कंगना की फिल्म पंगा का ट्रेलर इस साल का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला है।
कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन कही जाती है। कंगना ने बॉलीवुड में अपने दम पर मुकाम पाया है। एक्ट्रेस अब तक एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जजमेंटल है क्या के बाद कंगना की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कंगना की फिल्म पंगा का ट्रेलर हाल ही में फैंस के सामने पेश किया गया है।
पंगा के ट्रेलर ने 2019 का एक रिकॉर्ड बनाया है। कंगना ने ऋतिक रोशन , सलमान खान और वरुण धवन जैसे स्टार्स को पीछे छोड़ा है। अब पर्दे पर जल्द पेश होने वाली पंगा। फिल्म के ट्रेलर ने ही फैंस को दीवाना कर दिया है।
पंगा के ट्रेलर के आगे 2019 के सारे ट्रेलर फीके पड़ गए हैं। दबंग 3, सुपर 30, स्ट्रीट डांसर जैसे बड़ी सी बड़ी धुरंधर फिल्मों के ट्रेलर को पीछे छोड़कर पंगा 2019 का सबसे ज्यादा देखा जाना वाला ट्रेलर बना गया है।
2019 में जितने ट्रेलर हैं उसमें सबसे ज्यादा कंगना की फिल्म पंगा के ट्रेलर को ही देखा गया है। ट्रेलर ने आते ही करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है।
24 घंटे के अंदर इस ट्रेलर ने 44 मिलियन व्यू क्रॉस किये। इस बात की जानकारी खुद कंगना रनौत ने दी है। कंगना ने इसके लिए फैंस के शुक्रिया भी अदा किया है। इससे एक बात साफ है कि कंगना की ये फिल्म फैंस को जमकर पसंद आने वाली है।य़