लाइव न्यूज़ :

सुनैना रोशन मामले में कंगना की बहन रंगोली ने ऋतिक के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-उनके भाई उन्हें जेल भेजवाना चाहते हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 19, 2019 13:23 IST

रंगोली ने ट्वीट करके बताया कि ऋतिक अपनी बहन सुनैना को जेल भेजना चाहते हैं। रंगोली ने ट्वीट करके लिखा कि, सुनैना रोशन कंगना से मदद मांग रही हैं...

Open in App

कंगना रनौत  की बहन रंगोली चंदेल  ने ऋतिक रोशन  के परिवार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुनैना रोशन मामले में रंगोली ने अब कई अहम खुलासे ट्वीट करके किए गए हैं।

रंगोली ने ट्वीट करके बताया कि ऋतिक अपनी बहन सुनैना को जेल भेजना चाहते हैं। रंगोली ने ट्वीट करके लिखा कि, सुनैना रोशन  कंगना से मदद मांग रही हैं, सुनैना का परिवार उनका शारीरिक शोषण कर रहा है क्योंकि वह दिल्ली के एक मुस्लिम  व्यक्ति से प्यार करती है, पिछले हफ्ते उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को बुलाया जिन्होंने सुनैना को थप्पड़ मारा, उनके पिता ने भी उन पर हाथ उठाया, उनके भाई उन्हें जेल भेजवाना चाहते हैं।

रंगोली यहीं नहीं रूकी इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया कि मुझे डर है कि सुनैना का परिवार उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है. हम इसे सबके सामने लाना चाहते हैं क्योंकि सुनैना लगातार कंगना को कॉल कर रही हैं और रो रही हैं,  कंगना को नहीं पता कि उनकी मदद कैसे की जाए।

रंगोली  ने लिखा कि कंगना ने सुनैना का नंबर ब्लॉक कर दिया है पर हमें उनकी सुरक्षा का डर है. सभी को हक है कि वो उस व्यक्ति से प्यार करें जिसे वो चाहते हैं, मुझे उम्मीद है कि इससे रोशन परिवार को डर लगेगा और वे पीछे हटेंगे।रंगोली ने आगे लिखा कि और कंगना से मदद के लिए पूछा लेकिन उनके पिता और भाई को कंगना को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, लेकिन मैंने सुनैना के अनुरोध पर इन तथ्यों को भी दुनिया के सामने पेश करने में मेरा नैतिक कर्तव्य निभाया, इसलिए रोशन को पता है कि उन्हें अब देखा जा रहा है।

हाल ही में । सुनैना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं कंगना को पूरी तरह से सपोर्ट करती हूं। इस ट्वीट इस हर कोई चौंक गया है और कयासों का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले सुनैना ने मंगलवार को एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था कि नर्क में रहना जारी है, अब मैं थक चुकी हूं। इसके बाद कंगना के पक्ष वाले इस ट्वीट से साफ है कि रंगोली के ट्वीट सच थे। ऐसे में अब ये भी लग रहा है कि वह ऋतिक की जगह कंगना का पक्ष लेने वाली हैं।

टॅग्स :ऋतिक रोशनकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस