कंगना ने बेहद खास अंदाज में मनाया जन्मदिन, खुद को ही दिया नायाब तोहफा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 23, 2018 12:49 PM2018-03-23T12:49:36+5:302018-03-23T12:49:36+5:30
कंगना की बहन रंगोली चंडेल ने कंगना रनौत के जन्मदिन मनाने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। रंगोली ने एक फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।
मुंबई( 23 मार्च): बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में कंगना ने अपने जन्मदिन को बेहद खास अंदाज से मनाया है। उन्होंने इस मौके पर अपने मनाली स्थित घर के बगीचे में पेड़ लगाए हैं। कंगना ने अपने आप को एक खास तोहफा भी दिया है।
कंगना की बहन रंगोली चंडेल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। रंगोली ने एक फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। फोटो में कंगना बड़ी एक्साइटमेंट से अपने घर के बगीचे में पौधे लगाती हुई नजर आ रही हैं।
On her b’day our little Queen gifts herself a greener planet 🌍 ...May you live long and live a beautiful life .. 😘♥️🌺 #HappyBirthdayKanganaRanautpic.twitter.com/kHipLaaiD9
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) March 23, 2018
ट्वीट के मुताबिक कंगना आज 31 साल की हो गई हैं और उन्होंने 31 पौधे अपनी बगी चे में लगाए हैं। फोटो में रंगोली ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा है कि जन्मदिन के मौके पर हमारी प्यारी क्वीन ने प्लैनेट को और हरा-भरा बना दिया है, मैं उनकी लंबी उम्र और खूबसूरत जीवन की कामना करती हूं।
Kangana is all set to celebrate her birthday at a go-green drive. pic.twitter.com/0JT3Ip6ayS
— Kangana Ranaut Daily (@KanganaDaily) March 22, 2018
अपना 31वां जन्मदिन कंगना अपने घरवालों के साथ गृहनगर में मना रहे हैं। खबर के अनुसार अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने खुद को एक पियानो गिफ्ट किया है। उन्होंने लीडिंग डेली से बात करते हुए ये बताया था कि वो संगीत की बचपन से ही बहुत शौकीन हैं।