कंगना रनौत ने अपने पहले Kiss को लेकर खोले राज, कहा- मेरा मुंह फ्रीज हो गया था
By मेघना वर्मा | Published: September 29, 2019 09:30 AM2019-09-29T09:30:07+5:302019-09-29T09:30:07+5:30
कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म जजमेंटल है क्या में नजर आई थी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी थे। फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।
कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थलाईवा की तैयारियों में बिजी हैं। शनिवार को दिल्ली में हुए एक इवेंट में शामिल होकर उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई राज खोले हैं। कंगना रनौत ने इस इवेंट में अपनी लव लाइफ, सेक्स लाइफ, पहले रिलेशनशिप, पहली किस्स इन सभी को लेकर बातें की।
दिल्ली में हुए माइंड रॉक्स प्रोग्राम में कंगना रनौत ने इन सभी पर्सनल चीजों का खुलासा किया। अपने सेशन में जब कंगना से उनके रिश्ते को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब वह टीनएज में थीं तो पहली बार रिलेशनशिप में आईं थीं। कंगना ने बताया कि वो पहली बार एक पंजाबी लड़के के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनका पहला किस बहुत मैसी था।
कंगना ने बताया, 'मेरा पहला रिलेशनशिप तब था जब मैं 17 से 18 साल की थी। मैं उस समय चढ़ीगड़ में थी। मेरी फ्रेंड एक लड़के को डेट कर रही थीं और मैं उसके डेट के फ्रेंड को डेट कर रही थी। वो एक पंजाबी लड़का था जो 28 साल का था और मैं यही कोई 16-17 साल की थी। वो मुझे देखकर कहता था कि तुम बहुत छोटी हो।'
कंगना ने आगे बताया कि पंजाबी लड़का समझ गया था कि वो इस गेम में नई हैं और उनका दिल टूटा है। कंगना ने बताया कि वो लड़के को मैसेज करती थीं कि मुझे एक बार चांस तो दो मैं बड़ी हो जाऊंगी। कंगना ने आगे बताया, 'मैं उसे किस नहीं कर सकती थी तो मैं अपने हाथ पर किस करके प्रैक्टिस करती थी। मेरी पहली किस कोई मैजिकल नहीं थी बल्कि बहुत मैसी थी। मेरा मुंह फ्रीज हो गया था, मैं हिल नहीं पा रही थी। लड़के ने बोला मुंह हिलाओ तो जरा।'
इस इवेंट में कंगना रनौत ने अपने पहले प्यार को लेकर भी खुलासा किया। कंगना ने बताया कि उनका पहला प्यार उनके स्कूल के टीचर थे। जब वो 9वीं क्लास में थी तब उनका पहला क्रश उन्हीं के स्कूल के एक टीचर थे। इसी के साथ कंगना ने अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में भी बातें की साथ ही अपने फिल्मी करियर की शुरूआती दौर के बारे में भी।
बता दें कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म जजमेंटल है क्या में नजर आई थी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी थे। फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। वहीं जल्द ही कंगना रनौत फिल्म थलाईवा में दिखाई देंगी। जिसमें वो जयललिता के रोल में दिखेंगी।