इस खास दिन पर्दे पर रिलीज होगा पंगा का ट्रेलर, कंगना ने किया खुलासा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 28, 2019 04:54 PM2019-11-28T16:54:55+5:302019-11-28T16:54:55+5:30
पंगा थलाइवी से पहले रिलीज होने वाली है। कंगना ने थलाइवी के लिए अपने लुक और वजन में काफी बदलाव किया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक से एक नायाब फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। कंगना के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। कंगना बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जयललिता की बायोपिक में कंगना नजर आने वाली हैं, इसका टीजर हाल ही में रिलीज हो गया है। इसके अलावा कंगना स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पंगा में भी नजर आने वाली हैं।
पंगा थलाइवी से पहले रिलीज होने वाली है। कंगना ने थलाइवी के लिए अपने लुक और वजन में काफी बदलाव किया था। इसी तरह से वह पंगा के लिए अपनी फिटनेस पर भी खासा ध्यान दे रही हैं। पंगा में कंगना पहली बार एक अलग लुक में नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस को जमकर इंतजार हैं। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इस फिल्म का ट्रेलर उनके सामने कब पेश किया जाएगा। अब कंगना ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है।
कंगना ने इंस्टाग्राम पर फैंस से Q&A सेशन के दौरान पंगा के ट्रेलर के बारे में बताया। कंगना से एक फैंन ने पूछा कि पंगा का ट्रेलर कब रिलीज हो रहा है। इसका जवाब एक्ट्रेस ने दिया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि 23 दिसबंर।
यानि कि फैंस के सामने पंगा का ट्रेलर 23 दिसंबर को पेश कर दिया जाएगा। आश्विनी अय्यर तिवारी की इस फिल्म में एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका में कंगना नजर आने वाली हैं। कंगना के अलावा फिल्म में रिचा चड्ढा, नीना गुप्ता और जस्सी गिल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 24 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।