कंगना के वकील का BMC पर निशाना, बंगले में अवैध निर्माण के बारे में फैलाया जा रहा है झूठ

By भाषा | Published: September 9, 2020 07:05 PM2020-09-09T19:05:57+5:302020-09-09T19:05:57+5:30

मुंबई पुलिस के बारे में कंगना की टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ने पर शिवसेना के प्रभुत्व वाले बीएमसी ने बुधवार को अभिनेत्री के बांद्रा बंगला में अवैध निर्माण ध्वस्त करना शुरू किया।

Kangana Ranaut lawyer Rizwan Siddiqui reacts on the demolition says will press charges against BMC | कंगना के वकील का BMC पर निशाना, बंगले में अवैध निर्माण के बारे में फैलाया जा रहा है झूठ

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsकंगना के वकील ने कहा, ‘‘उस स्थान पर कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा था। करीब डेढ साल पहले यह पूरा हो गया था। ’’ मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया है।

अभिनेत्री कंगना रनौत के वकील ने बुधवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बांद्रा में उनके बंगला का जो हिस्सा दिन में ध्वस्त किया है, वहां उसके अवैध निर्माण के बारे में नगर निकाय झूठ बोल रहा है। मुंबई पुलिस के बारे में कंगना की टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ने पर शिवसेना के प्रभुत्व वाले बीएमसी ने बुधवार को अभिनेत्री के बांद्रा बंगला में अवैध निर्माण ध्वस्त करना शुरू किया। 

हालांकि, बंबई उच्च न्यायालय ने बाद में इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी और नगर निगम से यह जानना है कि उसने परिसंपत्ति में प्रवेश कैसे किया, जब उसकी मालकिन वहां उपस्थित नहीं थी। स्थगन आदेश के बाद कंगना के कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा, ‘‘बीएमसी झूठ बोल रही है। उनका कहना है कि उन्होंने काम रोकने का नोटिस दिया था। लेकिन इस तरह का नोटिस तब दिया जाता है, जब निर्माण कार्य जारी हो। ’’ 

यहां नहीं चल रहा था कोई निर्माण कार्य

उन्होंने कहा, ‘‘उस स्थान पर कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा था। करीब डेढ साल पहले यह पूरा हो गया था। ’’ उन्होंने कहा कि बीएमसी अधिकारियों को बताया गया था कि उन्होंने निर्माण कार्य ढहाये जाने के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है लेकिन नगर निकाय अधिकारियों ने तब भी प्रक्रिया नहीं रोकी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे यह भी कहा था कि यह विषय अदालत में है। इसके बावजूद उन्होंने ध्वस्त करने का कार्य नहीं रोका। यह तभी रोका गया जब उच्च न्यायालय ने इस पर स्थगन आदेश दिया। ’’

कंगना ने पीओके से की थी मुंबई की तुलना 

मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया था कि वह मुंबई में असुक्षित महसूस करती हैं। इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनसे मुंबई वापस नहीं आने को कहा था। राउत के इस बयान के बाद अभिनेत्री ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। 

Web Title: Kangana Ranaut lawyer Rizwan Siddiqui reacts on the demolition says will press charges against BMC

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे