लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून वापसी को अभिनेत्री कंगना ने बताया दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत

By रुस्तम राणा | Updated: November 19, 2021 13:31 IST

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत... अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है... उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने खुलकर किया था कृषि कानूनों का समर्थनपीएम मोदी के इस फैसले को बताया सरासर गलत

पीएम मोदी के द्वारा कृषि कानूनों वापस लेने के फैसले पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पीएम मोदी के इस निर्णय को जहां कई लोग मास्टर स्ट्रोक बता रहा है तो कोई इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूछ रहे हैं क्या अब सीएए और धारा 370 पर भी ऐसा होगा।

वहीं हर एक मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने पीएम मोदी के इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत... अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है... उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।' 

कंगना की इस प्रतिक्रिया से समझा जा सकता है कि वे इस फैसले से काफी आहत हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने केन्द्र सरकार के द्वारा पास किए गए इन तीनों कृषि कानूनों का जमकर समर्थन किया था। यहां तक की कंगना ने किसानों को आतंकी तक कह दिया था।

उन्होंने लिखा था, प्रधानमंत्री जी कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे गलतफहमी हो उसे समझाया जा सकता है मगर जो सोने की ऐक्टिंग करे, नासमझने की एक्टिंग करे उसे आपके समझाने से क्या फर्क पड़ेगा?

उन्होंने आगे लिखा था, ये वही आतंकी हैं CAA से एक भी इंसान की सिटिज़ेन्शिप नहीं गयी मगर इन्होंने खून की नदियां बहा दी। इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। उनकी गिरफ्तारी की भी मांग उठी थी। 

आपको बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, मैं देश वासियों के क्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम उन्हें समझा नहीं पाए। आज मैं आपको यह बताने आया हूं, कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है।

पीएम मोदी ने कहा- इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। पीएम मोदी ने आंदोलन कर रहे किसानों से अपने घर लौटें और खेतों में लौटने की अपील की।

टॅग्स :कंगना रनौतमोदी सरकारनरेंद्र मोदीकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस