'कामसूत्र 3डी' की एक्ट्रेस सायरा खान का हुआ निधन, बॉलीवुड ने नहीं जताई संवेदना
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 22, 2019 10:34 AM2019-04-22T10:34:50+5:302019-04-22T10:34:50+5:30
फिल्म 'कामसूत्र 3डी' अदाकारा सायरा खान का निधन, इस शुक्रवार दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गया।
बॉलीवुड की फेमस और काफी विवादों में रहने वाली फिल्म ‘कामसूत्र 3D’ की एक्ट्रेस सायरा खान का निधन हो गया है। एक्ट्रेस का निधन दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
शर्लिन चोपड़ा रिप्लेस कर सायरा को यह फिल्म ऑफर की गई थी। बहुत ही कम उम्र में एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कहा है। एक्ट्रेस के निधन को स्वीकारना आसान नहीं होगा। सायरा की मौत पर बॉलीवुड की खामोशी को लेकर ‘कामसूत्र 3D’ फिल्म के डायरेक्टर रुपेश पॉल ने दुख जताया है।
दरअसल सायरा के निधन पर बॉलीवुड में किसी ने भी संवेदना नहीं जताई है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस का निधन शुक्रवार को रात उनके घर पर हुआ है। कहा जा रहा है कि निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से सायरा की मौत हुई।
वहीं, सायरा को लेकर ‘कामसूत्र 3D’ फिल्म बनाने वाले रुपेश पॉल कहते हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि सायरा अब इस दुनिया में नहीं है।
सायरा ने जो काम किया था, उसके लिए वो इस सम्मान की हकदार थीं। उन्हें एक्टिंग की दुनिया में वो सम्मान नहीं मिला, जो उन्हें मिलना चाहिए था। मैं यही कामना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।’
फिल्म इंडस्ट्री में बहुत मुश्किल से अपनी जगह बनाई थी। सायरा की मौत पर किसी भी बॉलीवुड हस्ती के संवेदना व्यक्त नहीं करने पर भी रुपेश ने दुख जताया।