एक्टर ने बॉलीवुड को बताया सबसे खतरनाक जगह, कहा-मेरी सांत्वनाएं उनके साथ हैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 30, 2019 11:07 AM2019-09-30T11:07:46+5:302019-09-30T11:07:46+5:30

कमाल आर खान ने हाल ही में ट्वीट करके एक चौंकाने वाली बात कही है। एक्टर ने बॉलीवुड को खतरनाक बताया है।

kamaal r khan tweet for bollywood industry | एक्टर ने बॉलीवुड को बताया सबसे खतरनाक जगह, कहा-मेरी सांत्वनाएं उनके साथ हैं...

एक्टर ने बॉलीवुड को बताया सबसे खतरनाक जगह, कहा-मेरी सांत्वनाएं उनके साथ हैं...

Highlightsकमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं।वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं।

कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। लेकिन इस बार कमाल ने बॉलीवुड पर ही निशाना साधा है। एक्टर ने बॉलीवुड को सबसे खतरनाक बताया है।

खुद सिनेमा से आने वाले कमाल ने बॉलीवुड खतरनाक करार दिया है। इससे वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। फैंस कमाल के इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कमाल ने ट्वीट किया है कि बॉलीवुड सबसे खतरनाक जगह है, जो किसी को भी नहीं छोड़ता। एक समय था जब लोग अमीशा पटेल  को टॉप एक्ट्रेस माना करते थे, लेकिन आज उनके पास बिग बॉस 13 को स्वीकार करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मेरी सांत्वनाएं उनके साथ हैं।

कमाल सिद्धार्थ शुक्ला पर कमेंट करते हुए लिखा है कि सिद्धार्थ शुक्ला काफी हैंडसम और अच्छे इंसान हैं, लेकिन वह टीवी सीरियल्स और फिल्मों में ज्यादा पहचान नहीं बना पाए और फिल्हाल उन्होंने बिग बॉस 13 में एंट्री ली है। सिद्धार्थ इस बात का प्रमाण हैं कि अच्छे व्यवहार और अच्छे व्यक्तित्व से स्टारडम का कोई लेना-देना नहीं है।

कश्मीरियों की दी सलाह

कमाल ने कश्मीरियों को सलाह दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

Web Title: kamaal r khan tweet for bollywood industry

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे