एक्टर ने खुद को बताया सुशांत जैसा, कहा- बॉलीवुड के लोग कर रहे हैं मुंबई छोड़ने पर मजबूर, लेकिन...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 16, 2020 02:19 PM2020-10-16T14:19:42+5:302020-10-16T14:19:42+5:30
कमाल आर खान से सुशांत के हालात की खुद से की तुलना, कहा - बॉलिवुड के लोगों ने मुंबई छोड़ने का फैसला लेने के लिए उन्हें मजबूर किया था।
कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कमाल कई बार बॉलीवुड पर भी निशाना साध चुके हैं। लेकिन कभी केआरके ने खुद सुशांत सिंह राजपूत को घटिया एक्टर बताया था साथ ही अब अपने ट्वीट में कहा है कि बॉलीवुड में उन्हें बुली किया जाता था।
अब कमाल ने हाल ही में ट्वीट करके बॉलीवुड पर निशाना साधा है। केआरके ने लिखा है, 'बॉलीवुड के लोगों ने सुशांत की ठीक वैसे ही खिंचाई की है, जैसे उन्होंने मेरे साथ किया और मुझे मुंबई छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। सुशांत भी मुंबई छोड़ना चाहते थे और डर की वजह से कहीं और सेटल होना चाहते थे। वह अब नहीं रहे, लेकिन मैं नहीं मरूंगा। मैं पूरे बॉलिवुड से अकेले लड़ूंगा।'
कमाल आर खान के इस ट्वीट ने लोगों का जमकर ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कमाल अक्सर अपने ट्वीट से सुर्खियों में आ जाते हैं। वह आए दिन सरकार आदि पर भी निशाना साधते रहते हैं।
कुछ समय पहले ही कमाल आर खान का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' (Tum Meri Ho) रिलीज हुआ था। उनके गाने पर अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने भी रिएक्शन दिया था। कमाल ने देशद्रोही फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म नहीं चली लेकिन कमाल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए। कमाल रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।