वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उतारे जाने पर भड़के बॉलीवुड एक्टर, कहा- राहुल गांधी जी मोदीजी से डर गए हैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 26, 2019 09:10 AM2019-04-26T09:10:29+5:302019-04-26T09:10:29+5:30

मोदी के खिलाफ प्रियंका के मैदान में उतरने की अपील करने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने अब अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

kamaal r khan angry on rahul gandhi priyanka gandhi pm narendra modi varanasi | वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उतारे जाने पर भड़के बॉलीवुड एक्टर, कहा- राहुल गांधी जी मोदीजी से डर गए हैं...

वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उतारे जाने पर भड़के बॉलीवुड एक्टर, कहा- राहुल गांधी जी मोदीजी से डर गए हैं...

Highlightsएक्टर कमाल ने प्रियंका के वाराणसी से चुनाव ना लड़ने पर राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर लताड़ा हैकमाल ने हाल ही में प्रियंका से वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अपील की थी।

 प्रियंका गांधी इन दिनों कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव 2019  में विजय दिलाने के लिए अपनी पूरी जान लगाती नजर आ रही हैं। वह कुछ समय पहले ही राजनीति में सक्रिय हुई हैं। 

कई दिनों से खबरों में था कि वह वाराणसी से चुनाव सड़ सकती हैं। यानि वह पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं। लेकिन उन कयासों पर विराम लग गया है जिनमें प्रियंका गांधी के पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

 मोदी के खिलाफ प्रियंका के मैदान में उतरने की अपील करने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर गुस्सा निकाला है।

कमाल आर खान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है कि अब कांग्रेस पार्टी की तरफ से अजय राय नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव मैदान में होंगे। इससे साफ इशारा मिलता है कि राहुल गांधी जी मोदीजी से डर गए हैं और दुनिया में कोई भी डरकर जीत नहीं सकता, मेरे लिए, आज कांग्रेस चुनाव हार गई है।

पहले की थी सिफारिश

वहीं, इससे पहले कमाल ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था कि  लगता है कि अब यह साफ है कि प्रियंका गांधी जी  पीएम मोदी के खिलाफ  के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।राहुल गांधी  का यह सबसे अच्छा निर्णय है। हार और जीत का सवाल नहीं है। सवाल बराबर की टक्कर का है, और वो तो होनी ही चाहिए। जीतने के लिए लड़ना जरुरी है।

कमाल ने प्रियंका से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अपील की थी। ये फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। इसके बाद यूजर्स की भी जमकर प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। कमाल खान  इन दिनों राजनीतिक मुद्दे पर बेबाक अंदाज में अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह  पर भी जमकर निशाना साधा था।

Web Title: kamaal r khan angry on rahul gandhi priyanka gandhi pm narendra modi varanasi