ऊंची दुकान और फीके पकवान की तरह निकली मल्टी स्टारर 'कलंक', सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा-'मुझे घर जाना है'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 18, 2019 07:43 AM2019-04-18T07:43:24+5:302019-04-18T07:43:24+5:30

मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक बर्मन हैं।

kalank hits the theaters movie review twitter reaction | ऊंची दुकान और फीके पकवान की तरह निकली मल्टी स्टारर 'कलंक', सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा-'मुझे घर जाना है'

'कलंक' फिल्म पर सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

मल्टीस्टारर फिल्म कलंक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक बर्मन हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर हैं। फिल्म से जितनी उम्मीद थी ये उस पर खरा नहीं उतर पाई है। क्रिटक्स से फिल्म को कोई खास तारीफ नहीं मिली है। फिल्म की कहानी को कमजोर कहा गया है हालांकि एक्टिंग के मामले में सभी की तारीफ हो रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म की जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। अलग-अलग तरीके से लोग ट्वीट कर रहे हैं।







क्या है फिल्म की कहानी
कलंक की कहानी सन् 1945 की है, जिस वक्त भारत अंग्रेजों का गुलाम था। फिल्म एक लव स्टोरी है। फिल्म में माधुरी दीक्षित बहार बेगम, संजय दत्त बलराज चौधरी, आलिया भट्ट रूप, सोनाक्षी सिन्हा सत्य चौधरी, वरुण धवन जफर और आदित्य रॉय कपूर देव चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में लगभग दो दशक के बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी देखी गई है।

Web Title: kalank hits the theaters movie review twitter reaction

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Kalankकलंक