कलंक: क्या शाहरुख़ खान-काजोल की दिलवाले की तरह संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर होगी ढेर?
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 23, 2018 02:52 PM2018-04-23T14:52:00+5:302018-04-23T14:52:00+5:30
निर्माता करण जौहर ने कलंक में एक तरफ पुरानी हिट जोड़ी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित साथ में हैं वहीँ दूसरी ओर अपनी पसंदीदा जोड़ी और युवाओं के चहेते वरुण धवन और आलिया भट्ट को भी लिया हैl
मुम्बई, 23 अप्रैल: करण जौहर की फ़िल्म कलंक की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फ़िल्म में खलनायक, साजन और थानेदार जैसी हिट फिल्मों की जोड़ी - संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी 22 साल बाद वापस साथ आ रहें हैं। वरुण के साथ आलिया भट्ट और आदित्य के साथ सोनाक्षी सिन्हा होंगी। अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित कलंक अगले साल 19 अप्रैल को रिलीज़ होगी। वरुण धवन इससे पहले भी एक और हिट जोड़ी या यूँ कहें की बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी - शाहरुख़ खान और काजल के साथ भी काम कर चुके हैं फिल्म दिलवाले में।
It begins #KALANKpic.twitter.com/pB1l71ES4k
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) April 18, 2018
वरुण धवन इस फिल्म में शाहरुख खान के सौतेले भाई का रोल कर चुके हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ये फ़िल्म भी शाहरुख खान और काजोल की हिट जोड़ी की वापसी के लिए चर्चित रही। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नही दिखा पाई। प्रीतम के गाने गेरुआ और मनमा इमोशन जागे रे आज भी लोगों द्वारा सुने जाते हैं।
ये भी पढ़ें: शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने शेयर की ऐसी तस्वीरें, देख लोगों ने कहा-कहर ढाह रही हैं
कलंक में एक बार फिर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी वापसी कर रही है। फ़िल्म 1940 के दशक में सेट है। हाँ करण जौहर ने युवाओं की पसंद वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को फ़िर से साथ में रखा है। दोनो ही कलाकारों ने अपनी बॉलीवुड की पारी करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ ही शुरू की थी। इसके बाद वरुण और आलिया हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में साथ में आये। ये दोनों ही फिल्में आज के युवाओं के बारे में थीं तो इसलिए बॉक्स ऑफिस पर चलीं भी। बद्रीनाथ के चलने का एक बड़ा कारण इसका संगीत भी रहा। वरुण और आलिया संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर थानेदार में फिल्माये गये तम्मा तम्मा के नये वर्शन पर जम के नाचेंऔर वाह वाह बटोरी।
निश्चित रूप से कलंक में जब माधुरी साथ में हैं तो करण जौहर उनसे एक गाना तो करवाएंगे ही। साथ में आलिया भट्ट और वरुण धवन हों तो फैन्स की उम्मीदें और बढ़ जाती हैं। वैसे माधुरी ने इससे पहले करण जौहर द्वारा निर्मित ये जवानी है दीवानी फ़िल्म में घाघरा गाने पर रणबीर कपूर के साथ गाना किया था।
अब देखना ये है कि 22 साल बाद वापस आ रही जोड़ी संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की जोड़ी हिट साबित होती है या दिलवाले की तरह फ्लॉप।