VIDEO: काजल राघवानी और निरहुआ के नए गाने ने मचाई धूम, वीडियो हो रहा जमकर वायरल
By वैशाली कुमारी | Published: October 1, 2021 09:14 PM2021-10-01T21:14:58+5:302021-10-01T21:20:17+5:30
काजल और निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' का है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना और रजनीश मिश्रा ने गाया है।
भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ी काजल राघवानी और निरहुआ अक्सर धूम मचाते रहते है। ये जोड़ी अपनी क्यूटनेस के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं। इनके फैंस इन दोनो की जोड़ी के दीवाने हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी दोनो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ये दोनो अपने गानों को लेकर भी यूट्यूब के जरिए अपने फैंस के बीच छाई रहती हैं।
गाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा हैं, जिनको काफी भारी संख्या में देखा और पसंद भी किया जाता है। अपने हर गाने पर मिलियन व्यूज बटोरने वाली ये जोड़ी इन दिनों एक ऐसा ही गाना 'माई रे माई बथता कमरिया' यूट्यूब पर दर्शकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है। बात करें गाने की तो इस गाने में काजल राघवानी हरे रंग के टॉवल में बोल्ड अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। गाने में काजल अपने कातिलाना अंदाज का जादू निरहुआ पर चलाती दिखाई दे रही हैं। इस गाने में दोनों रोमांस का तड़का लगाते नजर आ रहें है। दोनों का ये रोमांटिक सॉन्ग, यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। गाने को अब तक 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
बतादें कि काजल और निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' का है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना और रजनीश मिश्रा ने गाया है। गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव द्वारा लिखे गए हैं। गाने का संगीत राजेश-रजनीश ने कंपोज किया है, जबकि गाने के निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। गाने में दोनों की जोड़ी के साथ-साथ दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है।