काजल अग्रवाल से मिलने के चक्कर में फैन को लगा इतने लाख का चूना, दे दी थी अपनी पर्सनल डिटेल्स
By मेघना वर्मा | Published: August 2, 2019 01:04 PM2019-08-02T13:04:39+5:302019-08-02T13:04:39+5:30
काजल ने कुछ दिनों पहले अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वो बिना मेकअप के नजर आ रही थीं। इस फोटो को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।
अपने सुपरस्टार से मिलने के लिए फैंस इतने बेताब होते हैं कि उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। कभी-कभी उनकी यही दीवाना पर उन्हें ले डूबता है। कुछ ऐसा ही हुआ हाल ही में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के फैन के साथ जिसे काजल से मिलने के लिए लाखों का चूना लगा मगर फिर भी उसकी एक्ट्रेस से मुलाकात नहीं हुई।
खबर तमिलनाडु से है जहां रामानाथपुरम शहर में एक शख्स सिंघन एक्ट्रेस काजल से मिलने के लिए 60 लाख रुपए का चूना लगा। काजल से मिलने के लिए फैन कुछ भी करने को तैयार था। इसके बाद उन्हें एक साइट के बारे में पता चला जिसमें उनके पसंदीदा सितारे से मिलवाने का दावा किया था।
इसके बाद इसी साइट को फैन ने पहले तो 50 हजार रुपए दिये। इसके बाद बिना पर्शनल डिटेल के अपनी बैंक की पर्सनल इंफॉर्मेशन दे दिया। इसके बाद भी साइट ने उनकी मुलाकात काजल से नहीं करवाई। धीरे-धीरे फैन को साइट पर शक होने लगा। बाद में उसने साइट को पैसे देने से मना कर दिया।
जब फैन ने साइट को पैसा नहीं दिया तो साइट ने उसे ब्लैकमेल करना शुरु किया कि वो उनकी पर्सनल डीटेल्स और फोटोज लीक कर देंगे। इसके बाद ये खुलासा हुआ। सिर्फ यही नहीं जब तक फैन ने इस चीज की जानकारी मिली तब तक वो साइट को 60 लाख रुपये दे चुका था। जांच के बाद पता चला कि ये पेज कुछ लुटेरे गैंग का है।
काजल अग्रवाल ने फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू 2004 में ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'क्यों!' हो गया ना...' से किया था। इसके बाद काजल अग्रवाल ने साउथ की फिल्मों में भी अपनी शानदार एक्टिंग से सबके दिलों पर खूब राज किया।