कबीर सिंह ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, पहली बार 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुए शाहिद कपूर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 26, 2019 01:30 PM2019-06-26T13:30:26+5:302019-06-26T13:30:26+5:30
फिल्म कबीर सिंह ने सिर्फ 5 दिन में 100 करोड़ कि कमाई कर के क्लब में शामिल हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर चौथी बड़ी हिंदी फिल्म ओपनर बन गई है।
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' दर्शकों के दिल में जगह बनाने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। यह फिल्म सिर्फ 5वें दिन ही ताबड़तोड़ कमाई करके हुए 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।
फिल्म कबीर सिंह ने ओपनिंग डे पर 20.21 करोड़ रुपये कमाई की, शनिवार को 22.71 करोड़ और रविवार को 27.91 करोड़ का बिजनेस किया। वीकेंड खत्म के बावजूद फिल्म की कमाई पर असर नहीं पड़ा। पिछले दो दिनों में भी फिल्म ने बहुत अच्छा बिजनेस किया है। कबीर सिंह फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक बंटा नजर आ रहा है। कुछ क्रिटिक्स फिल्म में शाहिद के किरदार को लेकर काफी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि आलोचनाओं का असर फिल्म की कमाई पर नहीं पड़ा। बता दें कि यह फिल्म साउथ की अर्जुन रेड्डी की रीमेक है।
https://twitter.com/hashtag/KabirSingh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#KabirSingh cruises past ₹ cr... Shahid Kapoor scores his first *solo* century... Extraordinary trending on weekdays... Eyes ₹ 130 cr+ total in Week 1... Fri 20.21 cr, Sat 22.71 cr, Sun 27.91 cr, Mon 17.54 cr, Tue 16.53 cr. Total: ₹ 104.90 cr. India biz. BLOCKBUSTER.
— taran adarsh (@taran_adarsh) https://twitter.com/taran_adarsh/status/1143751561857736704?ref_src=twsrc%5Etfw">June 26, 2019
जब वी मेट, कमीने, उड़ता पंजाब के बाद यह फिल्म शाहिद कपूर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है। कबीर सिंह ने कमाई के मामले में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म भारत को भी पीछे छोड़ दिया है। कबीर सिंह ने अब तक करीब 105 करोड़ रुपये की कमाई की है।