Kabir Singh Box Office Collection day 4: शाहिद कपूर की फिल्म की जबरदस्त कमाई जारी, सौ करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 25, 2019 01:04 PM2019-06-25T13:04:24+5:302019-06-25T13:04:24+5:30
शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म कबीर सिंह ने जहां पहले दिन 20.21 करोड़ की कमाई की तो वहीं चौथे दिन भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया।
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्मा का जादू अभी भी लोगों के सिर चढ़ा है। तभी तो तीसरे दिन फिल्म ने पहले और दूसरे दोनों दिन से ज्यादा कमाई कर डाली है। तीसरे दिन भी फिल्म के कलेक्शन में ज्यादा इफेक्ट देखने को मिला। शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म कबीर सिंह ने जहां पहले दिन 20.21 करोड़ की कमाई की तो वहीं चौथे दिन भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया।
तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो शाहिद और कियारा की फिल्म कबीर सिंह ने चौथे दिन 17.54 करोड़ की कमाई कर ली। ओवरऑल फिल्म ने तीन दिन में ही 88.37 करोड़ की कमाई देश भर में की है। कियारा अडवानी कि फिल्म कबीर सिंह 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।
#KabirSingh is sensational... ₹ 17.5 cr+ on a working day [Mon]? Most biggies don't collect that on a Sun... Eyes ₹ 200 cr... May challenge #Uri [highest grossing #Hindi film of 2019]... Fri 20.21 cr, Sat 22.71 cr, Sun 27.91 cr, Mon 17.54 cr. Total: ₹ 88.37 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 25, 2019
तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के स्टार विजय ने ट्वीट करके इस फिल्म को बधाई दी है। वहीं उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कबीर सिंह के फैंस भी उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं।
विजय ने ट्वीट करके लिखा, 'कबीर सिंह मेरे लिए डायरेक्टर संदीप रेड्डी वागा की कहानी सुनानने की केपेसिटी और उनकी दृष्टी और जुनून किसी भी बॉक्स ऑफिस की सफलता से ज्यादा है। जिसे वो देख सकते हैं। उनसे ही मुझे अपने अंदर की एनर्जी के लिए फायरप्लेस मिलता है। शाहिद और कियारा की फिल्म के लिए सफलता के लिए कामना करता हूं।'