क्या श्रीदेवी ने बोनी कपूर से पहले की थी मिथुन चक्रवर्ती से शादी? ये है सच्चाई
By पल्लवी कुमारी | Published: February 26, 2018 07:09 PM2018-02-26T19:09:12+5:302018-02-26T20:04:31+5:30
श्रीदेवी को लेकर मीडिया का बाजार भी काफी गर्म है। कई-कई तरह की सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर खबरें आ रही हैं।
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकार श्रीदेवी की मृत्यु शनिवार 24 फरवरी देर रात बाथटब में गिरकर डूबने से हुई है। श्रीदेवी के निधन के बाद पूरा देश सदमे में है। ऐसे में श्रीदेवी को लेकर मीडिया का बाजार भी काफी गर्म है। कई-कई तरह की सोशल मीडिया पर श्रीदेवी को लेकर खबरें आ रही हैं। उसी में से एक खबर यह भी है चल रही है कि श्रीदेवी ने पति बोनी कपूर से पहले मिथुन चक्रवर्ती से शादी की थी। आइए जानें आखिर कितनी सच्चाई है इस अफवाह में...
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर के बारे में तो जगजाहिर है। श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी की पहली मुलाकात "जाग उठा इंसान" (1984) के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान ही मिथुन के दिल में श्रीदेवी के प्यार के अंकुर फूटे। मिथुन ने बिना समय गवाए अपने प्यार का इजहार भी कर दिया था। श्रीदेवी ने उनका प्यार स्वीकार भी कर लिया लेकिन इस लव-स्टोरी की सबसे बड़ी मुश्किल थी मिथुन चक्रवर्ती का शादीशुदा होना।
इसी दौरान 1985 में यह अफवाह आई कि श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती ने चोरी-चुपके मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन अगर आप गूगल पर मिथुन चक्रवर्ती का प्रोफाइल चेक करेंगे तो पाएंगे कि वहां साफ-साफ लिखा होता है कि श्रीदेवी कपूर से उनकी शादी तीन साल चली, 1985 से लेकर 1988 तक।
सिर्फ मिथुन चक्रवर्ती ही नहीं बल्कि श्रीदेवी का भी अगर गूगल पर प्रोफाइल चेक किया जाए तो उसमें लिखा रहता है कि बोनी कपूर के पहले श्रीदेवी ने 1985 में मिथुन चक्रवर्ती से शादी की थी।
बता दें कि श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 22 साल पहले 1996 में शादी की थी। श्रीदेवी बोनी कपूर की भी दूसरी पत्नी थी। बोनी कपूर की पहली पत्नी का नाम मोना शौरी कपूर था। बोनी ने मोना से शादी 1983 में की थी। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि श्रीदेवी और मिथुन कभी पति-पत्नी हुआ करते थे।
अफवाह यह भी थी कि श्रीदेवी की वजह से ही बोनी कपूर और मिथुन चक्रवर्ती के रिश्ते में दरार आई थी। मिथुन को इस बात का शक हो गया था कि बोनी कपूर श्रीदेवी को पसंद करते हैं तो श्रीदेवी ने मिथुन के कहने पर बोनी कपूर को राखी तक बांध दी थी। उसी फिल्म (जाग उठा इंसान) के सेट से बोनी कपूर को भी श्रीदेवी से प्यार हुआ था, जिस फिल्म की शूटिंग से मिथुन और श्रीदेवी पास आए थे। बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक थे।