Judgementall Hai Kya box office collection Day 1: कंगना की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए बस इतने करोड़ रुपए

By मेघना वर्मा | Published: July 27, 2019 10:07 AM2019-07-27T10:07:58+5:302019-07-27T11:14:09+5:30

Judgementall Hai Kya box office collection Day 1(जजमेंटल है क्या मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे १): फिल्म जजमेंटल है क्या में कंगना रनौत और राजकुमार राव की अदाकारी आपको फिल्म में बहुत ज्यादा पसंद आने वाली है। फिल्म का कहानी अंत तक बांधे रखती है।

Judgementall Hai Kya box office collection Day 1: Kangana Ranaut , Rajkummar Rao movie starts slow on first day | Judgementall Hai Kya box office collection Day 1: कंगना की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए बस इतने करोड़ रुपए

Judgementall Hai Kya box office collection Day 1: कंगना की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए बस इतने करोड़ रुपए

Highlightsकंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या 26 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।जजमेंटल है क्या के प्रमोशन के चलते कंगना रनौत एक पत्रकार से भिड़ गई थीं। जिसके बाद मुंबई प्रेस क्लब ने उन्हें बैन कर दिया है।

कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या बड़े पर्दे पर 26 जुलाई को रिलीज हो गई है। तमाम विवादों से घिरी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा की जा रही थी। उसके बाद भी फिल्म ने पहलेदिन कुछ खास कमाई नहीं की है। 

विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस इंडिया की मानें तो ओपनिंग डे में फिल्म जज मेंटल है क्या ने सिर्फ 15 से 20 प्रतिशत तक की कमाई की है। वहीं टीवी टुडे की मानें तो फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 6 से आठ करोड़ की कमाई की है। 

बता दें फिल्म की कहानी है बॉबी और केशव की। जो रिएलिटी और इल्युजन को साथ दिखाते हैं।  कंगना रनौत की पागलपंती फैंस को हौरान करने वाली है। ऐसा लग रहा है कि कंगना ने अपने किरदार को जिया है। वह हर एक सीन में एक दम फिट बैठ रही हैं। राजकुमार राव की बात की जाए तो एक शांत से किरदार में वह एक दम सटीक एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म के म्यूजिक की बात करें तो उस पर खास काम नहीं किया गया है। 'वखरा स्वैग' गाना ही फैंस को थोड़ा पसंद आया है। लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक के मामले में फिल्म में बढ़िया है। कंगना रनौत और राजकुमार राव की अदाकारी आपको फिल्म में बहुत ज्यादा पसंद आने वाली है। फिल्म का कहानी अंत तक बांधे रखती है। निर्देशन, छायांकन और बैकग्राउंड स्कोर काफी अच्छा है।

English summary :
Kangana Ranaut and Rajkumar Rao's movie Jazzmentall Hai Kya are released on July 24 on the big screen. There was a lot of discussion about this movie, surrounded by all the controversies. Even after this, the film did not earn anything special on the first day.


Web Title: Judgementall Hai Kya box office collection Day 1: Kangana Ranaut , Rajkummar Rao movie starts slow on first day

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे