जॉन अब्राहम की वाइफ ने इस स्पेशल अंदाज में दी पति को एनिवर्सरी की बधाई, वायरल हो रही है एक्टर की ये फोटो
By मेघना वर्मा | Published: June 6, 2019 05:35 PM2019-06-06T17:35:57+5:302019-06-06T17:35:57+5:30
साल 2013 में लॉस एंजेल्स में दोस्ताना एक्टर जॉन ने प्रिया से शादी कर ली थी। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर जॉन और प्रिया एब्राहम का मैसेज लिखकर दिया था।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक और बेहतरीन एक्टर जॉन अब्राहम अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जॉन अब्राहम की वाइफ प्रिया रुंचल ने गुरुवार को स्पेशल अंदाज में उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी। इस फोटो में दोनों बेहद रोमांटिक और क्यूट अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
साल 2013 में लॉस एंजेल्स में दोस्ताना एक्टर जॉन ने प्रिया से शादी कर ली थी। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर जॉन और प्रिया अब्राहम का मैसेज लिखकर दिया था। गुरुवार को वाइफ ने पति जॉन के साथ एक फोटो शेयर की। जिसमें दोनों ही नारियल पानी पीते दिख रहे हैं। वहीं प्रिया जॉन को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं।
प्रिया ने ये फोटो शेयर करके लिखा, 'तीन कोकोनट...हैप्पी एनिवर्सरी' प्रिया से जॉन की मुलाकात साल 2010 में हई थी। बिपाशा बासु से नौ साल लम्बे रिलेशनशिप के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया था। इसी के बाद जॉन प्रिया से रिलेशनशिप में आए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम आखिरी बार रोमियो अकबर वॉल्टर फिल्म में दिखाई दिए थे। वहीं साल 2018 में उनकी फिल्म परमाणु भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। इसी के पहले आई फिल्म सत्यमेव जयते भी लोगों के दिलों को नहीं भाई।