'RAW' का पहला जबरदस्त गाना ‘वंदे मातरम्’ हुआ रिलीज, देशभक्ति के जज्बे से लिप्त दिखा जॉन अब्राहम का सांग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 8, 2019 12:07 PM2019-03-08T12:07:06+5:302019-03-08T12:34:08+5:30

स्पाई थ्रिलर मूवी RAW 'रोमियो अकबर वॉल्टर’ का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। अब फिल्म का रहला गाना देशभक्ति से लिप्त रिलीज कर दिया गया है।

john abraham film romeo akbar walter song vande matram releas | 'RAW' का पहला जबरदस्त गाना ‘वंदे मातरम्’ हुआ रिलीज, देशभक्ति के जज्बे से लिप्त दिखा जॉन अब्राहम का सांग

'RAW' का पहला जबरदस्त गाना ‘वंदे मातरम्’ हुआ रिलीज, देशभक्ति के जज्बे से लिप्त दिखा जॉन अब्राहम का सांग

जॉन अब्राहम एक बार सिनेमाघरों में सच्ची घटना पर आधारित कहानी को लेकर दर्शकों पर राज करने वाले हैं। उनकी स्पाई थ्रिलर मूवी RAW 'रोमियो अकबर वॉल्टर’ का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। अब फिल्म का रहला गाना देशभक्ति से लिप्त रिलीज कर दिया गया है।

 फिल्म का पहला गाना वंदे मारतम आज रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल हैं वंदे मातरम जो शब्बीर अहमद ने लिखा है, शब्बीर ने ही इसी संगीत दिया है। सिंगर सोनू निगम ने इसे गाया है। 

पूरा गाना देश भक्ति से भरा है इस में वंदे मातरम को पेश किया गया है। गाने में जॉन की भारत से लेकर पाकिस्तान तक की यात्रा का पेश किया गया है। गाना फैंस को भावुक करने वाला है। कहा जा सकता है कि काफी समय बाद इस तरह का देशभक्ति से सजा कोई गाना पेश किया गया है।

 जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ के ट्रेलर को ऑडियंस से बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला था। अब वंदे मातरम् गाना जो आपके अंदर की देशभक्ति की भावना को जाग्रत करने में कामयाब है। इस गाने को जॉन ने अपने सोशल मीडिया साईट पर शेयर किया है। जॉन अब्राहम ने यह गाना शेयर करते हुए लिखा, आओ जो हमारी तरफ बढ़ें कोई कदम, इतिहास से मिटा देंगे बुनियाद उनकी हार। 

क्या है RAW - Romeo Akbar Walter की कहानी

सच्ची घटना पर आधारित RAW - Romeo Akbar Walter की कहानी है 1971 के भारत-पाकिस्तान के बीच हुए जंग के समय की। जिसमें जॉन एक रॉ एजेंट हैं। जिन्हें ट्रेन्ड करके पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से इंफॉर्मेशन लेकर वो इंडिया को ट्रांसफर्र करते हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि फिल्म में पाकिस्तान की हार को दिखाया जाएगा। 

Web Title: john abraham film romeo akbar walter song vande matram releas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे