'दोस्ताना 2' की स्टारकास्ट हुई फाइनल, ये स्टार्स लीड रोल में आएंगे नजर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 27, 2019 09:36 AM2019-06-27T09:36:27+5:302019-06-27T09:36:27+5:30
करण जौहर ने दोस्ताना 2 की स्टारकास्ट पर कहा है कि मैं कार्तिक और जान्हवी के साथ दोस्ताना फ्रेंचाइज़ को आगे ले जाने के लिए उत्साहित हूं....
बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर जल्द ही एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। उन्होंने 26 जून को अपने ट्विटर हैंडल से एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया जिसे समझना थोड़ा मुश्किल है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'यह वही है जो आपको लगता है कि यह है! बने रहें। ऐलान कल!'
पोस्ट किये गए इस वीडियो को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये बड़ा ऐलान 'दोस्ताना 2' के लिए होने वाला है। लेकिन उससे पहले जूम की खबर के अनुसार साफ हुआ है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
जूम की खबर के अमुसार फिल्म के बारे में बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए करण ने कहा है कि मैं कार्तिक और जान्हवी के साथ दोस्ताना फ्रेंचाइज़ को आगे ले जाने के लिए उत्साहित हूं, और उनके साथ कुछ देसी लड़का-लड़की पागलपन बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।
धर्मा प्रोडर्शन में दोनों जल्द काम करेंगे। कार्तिक का साथ यह पहली फिल्म है, इस कारण मैं काफी उत्साहित हूं। वह फिल्म में लीड रोल में काम करते नजर आएंगे।जो हमारे प्रोडक्शन हाउस में अविश्वसनीय प्रतिभा से जुड़ेंगे। कॉलिन डी'कुन्हा ने दोस्ताना 2 को निर्देशन करेंगे।
2011 में जब कार्तिक की फिल्म प्यार का पंचनामा हिट हुई, तो वह कार्तिक राष्ट्रीय क्रश बन गए थे, लेकिन जान्हवी ने पिछले साल शशांक खेतान की फिल्म धड़क से अपनी शुरुआत की और फैंस के बीच अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। दोस्ताना 2 में कार्तिक और जान्हवी के फैंस को जमकर मनोरंजित करेंगे।