चार साल पुरानी फोटो शेयर करके बुरे फंसे जावेद अख्तर, ट्रोलर्स ने कहा- कितने पैग मार लिए जो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 21, 2019 08:59 AM2019-10-21T08:59:38+5:302019-10-21T08:59:38+5:30

अपने लेखन से दुनिया को दीवाना करने वाले जावेद अख्तर विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में चार साल पुरानी फोटो शेयर करके जावेद फंस गए हैं।

javed akhtar get troll after share four year old photo | चार साल पुरानी फोटो शेयर करके बुरे फंसे जावेद अख्तर, ट्रोलर्स ने कहा- कितने पैग मार लिए जो...

चार साल पुरानी फोटो शेयर करके बुरे फंसे जावेद अख्तर, ट्रोलर्स ने कहा- कितने पैग मार लिए जो...

Highlightsबॉलीवुड के फेमस लेखक और गीतकार जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद आए दिन कोई ना कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर या पोस्ट करते रहते हैं।

बॉलीवुड के फेमस लेखक और गीतकार जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद आए दिन कोई ना कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर या पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक ट्वीट के कारण वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।दरअसल वह चार साल पुरानी फोटो शेयर करने के कारण ट्रोल हो रहे हैं।

ऐसे में चार साल पुरानी न्यूज शेयर करने पर जावेद की ना केवल आलोचना हो रही है बल्कि उनको मजाक का भी सामना करना पड़ा है। जावेद से पहले इस तरह की गलती कुछ समय पहले स्वरा भास्कर ने की थी तब एक्ट्रेस की क्लास भी फैंस ने लगा थी।

दरअसल जावेद अख्तर ने अपने ट्विटर पर ट्वीट फोटो शेयर करते हुए किया। ये फोटो 2015 की है , जब यूपी पुलिस के दरोगा ने एक टाइपराइटर से जिसका नाम कृष्णा सिंह का मदसलूकी थी। जिसके बाद उसका टाइपराइटर भी तोड़ डाला था। ऐसे में इसी फोटो को शेयर करते हुए जावेद अख्तर ने लिखा है कि यह बूढ़ा व्यक्ति बेरोजगारों की नौकरी के लिए आवेदन करता है। उसका टाइपराइटर अब मरम्मत के लायक नहीं है।

जावेद को ये ट्वीट करना भारी पड़ गया है। अब सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ट्वीट करके जावेद की लताड़ लगा रहे हैं।  Ateendra नाम के यूजर ने लिखा- 'कितने पैग मार लिए जो 4 साल पुराना केस ट्वीट किया है।' Hamza लिखते हैं- 'पुरानी है जावेद साहब, पता नहीं फेक न्यूज का सामना कैसे करते होंगे फिर।' Chandan dutta ने लिखा- 'आपको कोई भी ट्वीट करने से पहले सोचना चाहिए।'


 

Web Title: javed akhtar get troll after share four year old photo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे