कंगना रनौत के नेपोटिज्म वाले आरोप पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Published: July 26, 2020 12:31 PM2020-07-26T12:31:23+5:302020-07-26T12:31:23+5:30

कंगना ने कई बड़े सेलेब्स जो नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं और बाहरी लोगों के साथ गलत व्यवहार करते हैं उन्हें आड़े हाथों लिया है। कंगना रनौत ने दिग्गज कलाकार जावेद अख्तर पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया था।

Javed Akhtar finally speak on Kangana Ranaut insider outsider debate | कंगना रनौत के नेपोटिज्म वाले आरोप पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात

कंगना ने जावेद अख्तर पर लगाया था नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsकंगना ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के लिए जावेद अख्तर को भी जिम्मेदार ठहराया था।नेपोटिज्म पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि कंगना का इस इंडस्ट्री में होना ही इस बात का सबूत है कि टैलेंट कभी वेस्ट नहीं जाता।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से नेपोटिज्म पर बहस शुरू है। फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक अब खुलकर नेपोटिज्म पर बोल रहे हैं। नेपोटिज्म पर कंगना रनौत एक के बाद एक कई खुलासे कर रही हैं। कंगना रनौत ने अपने हाल के आरोपों में महेश भट्ट, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर पर निशाना साधा था। जिसके बाद इंडस्ट्री दो खेमों में बट गई है। कुछ लोग कंगना के पक्ष में है तो वहीं कुछ उनके खिलाफ बोल रहे हैं।

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर को लेकर भी अपनी बात रखी थी। कंगना ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के लिए जावेद अख्तर को भी जिम्मेदार ठहराया था। खुद पर लगे इस आरोप पर अब जावेद अख्तर ने अपनी बात रखी है। जावेद अख्तर ने उन पर आरोप लगाने वाली कंगना रनौत के खिलाफ बोलने के बजाए उनकी खूब तारीफ की। अख्तर ने एक्ट्रेस को टैलेंटेड बताया।

एक बेमिसाल एक्ट्रेस हैं कंगना रनौत

नेपोटिज्म पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि कंगना का इस इंडस्ट्री में होना ही इस बात का सबूत है कि टैलेंट कभी वेस्ट नहीं जाता। कंगना एक बेमिसाल कलाकार हैं और अपनी मेहतन के बलबूते सफलता के नए आयाम छू रही हैं। वे एक आउटसाइडर हैं। हालांकि, उन्होंने बच्चों की मदद करने वालों को गलत नहीं कहा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा करना गलत है सभी तो इंडस्ट्रीयलिस्ट भी नेपोटिस्ट हैं।

कंगना ने जावेद अख्तर पर लगाया था ये आरोप

बता दें कि कंगना रनौत ने जावेद अख्तर को लेकर लिखा था कि, अपने बच्चों को बेहतरीन जिंदगी देना सबका फर्ज है लेकिन क्या आपने कभी जीओ और जीने दो की कहावत के बारे में सुना है। आप अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं तो दूसरों की बेटियों के बारे में आप गलत कैसे बोल सकते हैं। आपको ऐसा क्यों लगता है कि कंगना रनौत आप और आपके परिवार के लिए खतरा साबित हो रही है। इस सवाल का जवाब दीजिए।

Web Title: Javed Akhtar finally speak on Kangana Ranaut insider outsider debate

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे