श्रीदेवी के जन्मदिन पर बेटी जाह्नवी कपूर को याद आई मां, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशल पोस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 13, 2019 10:13 AM2019-08-13T10:13:05+5:302019-08-13T10:13:05+5:30

आज 13 अगस्त को मिस हवा हवाई का जन्मदिन है। ऐसे में उनकी बड़ी बेटी ने सोशल मीडियो पर मां को विश किया है।

janhvi kapoor wishes her late mother a happy birthday | श्रीदेवी के जन्मदिन पर बेटी जाह्नवी कपूर को याद आई मां, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशल पोस्ट

श्रीदेवी के जन्मदिन पर बेटी जाह्नवी कपूर को याद आई मां, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशल पोस्ट

Highlightsसाल 2018 में श्रीदेवी अचानक अपने चाहने वालों को छोड़कर हमेशा के लिए चली गई थीं।उनके फैंस आजतक उनके जाने पर भरोसा नहीं कर पाए हैं।

साल 2018 में श्रीदेवी अचानक अपने चाहने वालों को छोड़कर हमेशा के लिए चली गई थीं।उनके फैंस आजतक उनके जाने पर भरोसा नहीं कर पाए हैं। आज 13 अगस्त को मिस हवा हवाई का जन्मदिन है। ऐसे में उनकी बड़ी बेटी ने सोशल मीडियो पर मां को विश किया है।

जाह्नवी कपूर ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करके मां को विश किया है। जाह्नवी ने श्रीदेवी की एक थ्रोबैक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि हैपी बर्थडे मम्मा...आई लव यू। 

इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जाह्नवी आज अपनी मां को कितना मिस कर रही हैं। श्रीदेवी की इस फोटो पर उनके चाहने वाले भी भावुक हो गए हैं। यूजर्स ने कॉमेंट करते हुए श्रीदेवी को याद किया और कहा कि उनकी जगह इस इंडस्ट्री में कोई भी नहीं ले सकता। 

श्रीदेवी का 2018 फरवरी में निधन हो गया था। एक होटल में बाथटब में डूबने में श्री का निधन हुआ था। वह अपने भांजे की शादी करने दुबई गई हुई थीं। उनकी मौत की खबर से हर कोई सक्ते में आ गया था।

जाह्नवी और बोनी कपूर कई इंटरव्यू में यह बात जाहिर कर चुके हैं कि वह अब तक श्रीदेवी को खोने के सदमे से उबर नहीं पाए हैं और उनकी कमी अभी भी उन्हें खलती है।

Web Title: janhvi kapoor wishes her late mother a happy birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे