JACQUELINE I AM COMING Trailr Review: एकदम हटकर है ये लव स्टोरी, प्यार और दर्द के इस रिश्ते को देख भर आएंगी आपकी आंखें
By मेघना वर्मा | Published: September 26, 2019 03:25 PM2019-09-26T15:25:33+5:302019-09-26T16:40:48+5:30
'जैकलीन आई एम कमिंग' पिंकू दुबे द्वारा लिखित और मनीष गिरी द्वारा निर्मित है। बंटी दुबे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 अक्टूबर, 2019 को सिनेमाघरों में उतरेगी।
बॉलीवुड में अक्सर उन फिल्मों का जिक्र होता है या उन्हीं फिल्मों को लाइम लाइट मिलती है जिसमें या तो बड़े सितारे होते हैं या उनके साथ किसी बड़े सितारे का नाम जुड़ा होता है। बेशक उन फिल्मों में कमाल का इंटरटेनमेंट होता है मगर कुछ फिल्में ऐसी भी बनती हैं जिनमें भले ही कपूर और खान की कास्टिंग ना हो मगर कहानी आपका दिल छू लेती है।
ऐसी ही एक फिल्म रिलीज का ट्रेलर लॉन्च किया गया है जिसका नाम है जैकलीन आई एम कमिंग। रघुवीर यादव, शक्ति कुमार और दीवा धनोया की इस फिल्म की कहानी है तो एक लव स्टोरी ही मगर कुछ हटके है। आम जिंदगी को पर्दे पर उकेरने का काम किया है डायरेक्टर बंटी दूबे ने।
2 मिनट 46 सेकेंड के इस वीडियो से जो कहानी बन कर आ रही है वो ये कि एक 40 साल के हिंदू आदमी को अपनी प्यार जैकलीन मिलती है। ट्रेलर देखकर ये भी समझ आता है कि जैकलीन मानसिक बीमारियों का इतिहास है इसीलिए शादी के बाद मेंटल हॉस्पिटल भर्ती कर लिया जाता है। बस यही से शुरू होती है दो प्यार करने वालों की कहानी। अब रघु अपनी पत्नी को कैसे बचाता है और क्या-क्या जुगाड़ करता है ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
रघुवीर यादव ने फिल्म को लेकर कहा,"जब फिल्मों की बात आती है तो मे बहोत चूजि़ हू। मैंने इस फिल्म को चुना क्योंकि इस फिल्म की कहानी ह्युमन कनेक्शन के बारे में है जो हम इन दिनों खोते जा रहे हैं, रिश्ते लंबे समय तक नहीं चल रहे हैं,लोग अकेले रह जा रहे हैं। यह फिल्म आपको बताएगी कि रिश्तों का मतलब आपको रोज प्रयास करना और उन लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करना है जिन्हें आप प्यार करते हैं। इसलिए, यह फिल्म आपको प्यार के लिए एक उम्मीद देगी। ”
फिल्म की स्टोरी गांव के सेटअप पर बेस्ड है। दमदार एक्टिंग के साथ म्यूजिक भी ठीक-ठाक है। 'जैकलीन आई एम कमिंग' पिंकू दुबे द्वारा लिखित और मनीष गिरी द्वारा निर्मित है। बंटी दुबे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 अक्टूबर, 2019 को सिनेमाघरों में उतरेगी।