चेहरा ढक कर घूम रहीं हैं बॉलीवुड की ये हसीना, हैरान करने वाली है वजह
By मेघना वर्मा | Published: May 25, 2019 03:24 PM2019-05-25T15:24:55+5:302019-05-25T15:24:55+5:30
जैकलीन जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत के साथ मूवी ड्राइव में नजर आने वालीु हैं। मूवी की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। इसके बाद किक 2, आंखे की सीक्वल और डांसिंग डैड में जैकलीन दिखाई देंगी।
जैकलीन बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी एक्टिविटी को वो अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपडेट करती रहती हैं। मगर इन दिनों जैकलीन अंडरकवर बन कर घूम रही हैं। मुंह को शॉल से पूरा ढककर वो अपनी गर्ल गैंग के साथ इन दिनों नैनीताल की सैर कर रही हैं।
दरअसल जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है। जहां वो अपनी दोस्तों के साथ नैनीताल में घूम रही हैं। कोई उन्हें पहचान ना ले इसके लिए जैकलीन मुंह पर पूरा शॉल ओढ़कर घूमती और मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। उनके आस-पास चल रही भीड़ भी उनको पचान नहीं पा रहे हैं।
खाए स्ट्रीट फूड
जैकलीन अपनी गर्लगैंग के साथ नैनीताल की सड़कों को पर स्ट्रीट फूड खाते भी नजर आईं। उन्होंने मोमज खाए। जैकलीन ने बताया भी कि वो नैनीताल का मोमज खाने के लिए ऐसा स्टंट करने को तैयार हुई थी। जैकलीन ने एक हाथ में बैलून पकड़ा था और दूसरे हाथ से उन्होंने अपना चेहरा ढ़का हुआ था।
सुशांत सिंह राजपूत के साथ आएंगी नजर
जैकलीन जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत के साथ मूवी ड्राइव में नजर आने वालीु हैं। मूवी की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। इसके बाद किक 2, आंखे की सीक्वल और डांसिंग डैड में जैकलीन दिखाई देंगी।